मुरझाल में मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों तक पहुंची सूचना…..

देवास-जिले के थाना नेमावर क्षेत्र के ग्राम मुरझाल में एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने की सूचना कंट्रोल रूम देवास से प्राप्त होते ही डायल-112 एवं थाना नेमावर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा शव को सुरक्षित कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए खातेगांव अस्पताल की मर्चुरी में सुरक्षित रखवाया गया तथा मृतक की पहचान के लिए त्वरित प्रयास प्रारंभ किए गए।
पुलिस टीम के अथक प्रयासों से मृतक की पहचान दीप सिंह पिता राम सिंह भिलाला, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी ग्राम पीली करार, थाना बुदनी, जिला सीहोर के रूप में हुई। पहचान होने पर तत्काल मृतक के परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद वे खातेगांव अस्पताल पहुंचे। वर्तमान में मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम उपरांत नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया । प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण करंट लगने से होना चिकित्सक द्वारा बताया गया । पीएम रिपोर्ट शेष।
उक्त कार्रवाई श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय देवास श्री पुनीत गहलोत के समय-समय पर प्राप्त निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सौम्या जैन एवं एसडीओपी श्री आदित्य तिवारी के मार्गदर्शन में संपादित की गई।
इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी नेमावर निरीक्षक टीना शुक्ला के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक सचिन कश्यप, आरक्षक नितेश गौर ,डायल-112 के सैनिक भूपेन्द्र सिंह तोमर, सैनिक संदीप सिंह तोमर एवं सैनिक नारायण सिंह यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही से मृतक की शीघ्र पहचान कर उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाना संभव हो सका तथा बाद पीएम शव को परिजनों को सुपुर्द किया गया।




