ऑपरेशन “त्रिनेत्रम्” की एक और बड़ी सफलता, खेत से मोटर, केबल एवं र्स्टाटर चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार….

🔹 CCTV कैमरों के फुटेज के सूक्ष्म विश्लेषण से आरोपी की पहचान कर थाना भौरासा पुलिस ने किया गिरफ्तार
🔹 खेत से मोटर, केबल एवं र्स्टाटर चोरी की वारदात का किया खुलासा
🔹 आरोपी से मोटर, केबल एवं सर्टाटर तथा घटना में पुयक्त दो मोटरसायकल कुल लगभग ₹ 1,81,000 का मश्रुका जप्त
संक्षिप्त विवरणः- पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है
संक्षिप्त विवरण‘- इसी क्रम में दिनांक 12.07.2026 को फरियादी नाजीर मुसलमान पिता रहिस मुसलमान निवासी बडा मोहल्ला भौंरासा ने आकर मौखिक रिपोर्ट किया की कोई अज्ञात बदमाश खेत से मोटर तथा केबल चुराकर ले गये है जिस पर से थाना भौरासा पर अपराध क्रमांक 300/2026 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबध्द कर अनुसंधान में लिया गया एवं दिनांक 11.09.2026 को फरियादी सोहन पाटीदार पिता मान सिंह पाटीदार निवासी बडी चुरलाई बरोठा ने थाना आकर मौखिक रिपोर्ट किया कि कोई अज्ञात बदमाश उनके खेत से मोटरे तथा उसमें लगी केबल एवं अन्य सामग्री चुराकर ले गये हैजिस पर से थाना भौरासा पर अपराध क्रमांक 391/2026 धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर अनुसंधान में लिया गया एवं दिनांक 28.09.2026को फरियादी मनोहर पिता बद्रीलाल चौधरी खाति उम्र 50 साल निवासी कुलाला ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि कोई अज्ञात बदमाश घर में रखी चार लहसुन की कटटी घर मे घुसकर कीमती करीबन 25000 रुपये चुराकर ले गये है रिपोर्ट पर से थाना भौरासा पर अपराध क्रमाक .411/2026.धारा 331(4),305(ए) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया दौरान ए अनुसंधान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन में , श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय गजेन्द्र सिंह वर्धमान व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सोनकच्छ श्री श्यामचंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में थाना भौरासा पुलिस द्वारा आपरेशन त्रिनेत्रम के तहत लगे कैमरो को देखते आरोपीयो की पहचान कर आरोपी कुणाल पिता संदीप हाडा जाति कंजर उम्र 20 साल निवासी इल्यासखेडी कंजरडेरा थाना पीपलरावा एवं बलवंत ऊर्फ बलराम पिता विष्णु हाडा जाति कंजर उम्र 28 साल निवासी इल्यासखेडी कंजर डेरा थाना पीपलरावा को गिरफतार कर विभिन्न अपराधो में विधिवत रुप से माल मश्रुका जप्त किया गया बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया अग्रिम अनुसंधान जारी
गिरफतार आरोपी का नाम:- 1.कुनाल पिता संदीप हाडा जाति कंजर उम्र 20 साल निवासी इल्यासखेडी कंजरडेरा थाना पीपलरावा
- बलवंत ऊर्फ बलराम पिता विष्णु हाडा जाति कंजर उम्र 28 साल निवासी इल्यासखेडी थाना पीपलरावा
जप्त मश्रुका:- अपराध क्रमांक 300/2026 में एक पुरानी टयूबवेल की मोटर 12000,
अपराध क्रमांक 391/2026 में 7 हार्सपावर की पुरानी जलमोटर तथा सिंगल फेस की टयूबवेल की मोटर ,3 र्स्टाटर पुराने इस्तेमाली कीमती करीबन 28000 रुपये एवं 3 हार्स पावर की पुरानी इस्तेमाली जलमोटर कीमती करीबन 7000 रुपये एक पुरानार्स्टाटर कीमती करीबन 500 रुपये व दो बंडल लाईट की केबल वायर करीबन 500 फीट कीमती 8500 रुपये कुल मश्रुका 44000 रुपये कुल मश्रुका
अपराध क्रमांक 411/2026 में चार लहसुन की कटटी कीमतीकरीबन 25000 रुपये व घटना मे प्रयुक्तट दो मोटरसायकल कीमती करीबन 100000 रुपये
कुल जप्त मश्रुका विभिन्न अपराधो में 1,81,000 रुपये
सराहनीय कार्यः- उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी भौरासा अनीता सिंह, उनि पीसी सोलंकी,प्र आर 672 महेन्द्र राव , प्र आर 499 मन्नूलाल वर्मा , प्र आर चालक 190 जितेन्द्र तोमर ,प्र आर 456 अभिषेक त्रिपाठी , आर 912 अरुण , आर 943 भूपेन्द्र सिंह की सराहनीय भुमिका रही ।




