देवास जिले के खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को वाहन चेकिंग के दौरान अवैध माल से भरे वाहन ने कुचला…..

अपराधियों के हौसले बुलंद…..
जिले के खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी पर अवैध माल से भरे वाहन से कुचला…..
देवास -जिले के खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी वरिष्ठ अधिकारी के आदेश पर अपनी थाने की टीम के साथ नेमावर रोड हाईवे पर अवैध शराब की तस्करी रोकने पहुंचे थे। इसी दौरान चेकिंग के दौरान शराब परिवहन कर रहे बेखौफ ट्रक चालक ने जानबूझकर खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।नवागत SP अदित्य मिश्रा जिला मुख्यालय से तत्काल देर रात मय बल के साथ खातेगांव पहुँच चुके है और पुलिस मामले की जांच में जुट गए है।
वही खातेगांव से BJP विधायक आशीष शर्मा ने फोन पर कर बताया कि थाना प्रभारी दिलीप पुरी की इस तरह की मौत होना एक भारी क्षति पुलिस विभाग सहित क्षेत्र के लिए है पीड़ित परिवार के साथ हर कदम पर खड़े है और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जाँच की मांग की PHQ से की है।



