क्राइम

ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की प्रभावी कार्यवाही- विजय सिंह लोधी खातेगांव थाना प्रभारी

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई कर 71 किलो गांजा के साथ 04 आरोपी गिरफ्तार

  • थाना खातेगांव पुलिस ने जीयागांव-पुरोनी रोड पर कार्रवाई कर 04 आरोपियों को पकड़ा।
  • आरोपियों के कब्जे से 71 किलो गांजा, कीमत करीब ₹7,10,000/- बरामद।
  • तस्करी में प्रयुक्त रेनॉल्ट डस्टर कार क्रमांक MP04CN0755 सहित कुल ₹17,10,000/- का मश्रुका जप्त।
  • गांजे के स्रोत, सप्लाई चैन एवं नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ जारी।

संक्षिप्त विवरणः– पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों के विरूद्ध मिशन स्तर पर सख्ती से कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

दिनांक 20.08.2026 को थाना खातेगांव पुलिस टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जीयागांव-पुरोनी रोड पर सफेद रंग की रेनॉल्ट डस्टर वाहन क्रमांक MP04CN0755 में कुछ व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर जा रहे हैं। सूचना पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती सौम्या जैन के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कन्नौद श्री आदित्य तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी खातेगांव निरीक्षक विजय सिंह लोधी द्वारा तत्काल दो अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा ग्राम पंचायत जीयागांव के पास मुखबिर द्वारा बताए गए सफेद रंग के रेनॉल्ट डस्टर वाहन क्रमांक MP04CN0755 को घेराबंदी कर रोका गया। वाहन चालक से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम रवि धाकड़ पिता प्रेमचंद धाकड़, उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 3 उदयपुरा, जिला रायसेन बताया। वाहन में बैठे अन्य व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम 01.सर्वेश पिता तुलसीराम मेहरा, उम्र 25 वर्ष, निवासी बमोरी बासौदा, तहसील उदयपुरा, जिला रायसेन 02.गौरव पिता शिवनारायण रजक, उम्र 36 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 13, ब्राह्मण मोहल्ला, उदयपुरा, जिला रायसेन 03.रामबाबू पटवा पिता गोकुल प्रसाद पटवा, उम्र 60 वर्ष, निवासी रामनगर मोहल्ला, उदयपुरा, जिला रायसेन बताया। पुलिस टीम द्वारा वाहन एवं आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 71 किलोग्राम, कीमत करीब ₹7,10,000/-, बरामद किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त रेनॉल्ट डस्टर कार क्रमांक MP04CN0755, कीमत करीब ₹10 लाख, को विधिवत जप्त कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया । आरोपियों के विरुद्ध थाना खातेगांव में अपराध क्रमांक 612/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों का माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त कर अवैध मादक पदार्थ गांजा कहां से लाया गया एवं किसे बेचने के लिए ले जाया जा रहा था, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में विधिसम्मत कार्यवाही जारी है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. सर्वेश पिता तुलसीराम मेहरा, उम्र 25 वर्ष, निवासी बमोरी बासौदा, तहसील उदयपुरा, जिला रायसेन।
  2. गौरव पिता शिवनारायण रजक, उम्र 36 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 13, ब्राह्मण मोहल्ला, उदयपुरा, जिला रायसेन।
  3. रवि धाकड़ पिता प्रेमचंद धाकड़, उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 3, उदयपुरा, जिला रायसेन।
  4. रामबाबू पटवा पिता गोकुल प्रसाद पटवा, उम्र 60 वर्ष, निवासी रामनगर मोहल्ला, उदयपुरा, जिला रायसेन।

जप्त मश्रुका :–

  • अवैध मादक पदार्थ गांजा — 71 किलोग्राम, कीमत करीब ₹7,10,000/-।
  • रेनॉल्ट डस्टर कार क्रमांक MP04CN0755 — कीमत करीब ₹10,00,000/-।
    कुल जप्त मश्रुका — ₹17,10,000/-।

सराहनीय भूमिका :– उक्त सराहनीय कार्रवाई में निरीक्षक विजय सिंह लोधी, उनि यश नाईक, प्र.आर. 381 बलवंत, प्र.आर. 490 जितेन्द्र तोमर, प्र.आर. चालक 772 रविन्द्र तोमर, प्र.आर. शिव प्रताप सेंगर (सायबर सेल), प्र.आर. सचिन चौहान (सायबर सेल), आर. 570 आनंद जाट, आर. 244 राहुल आर्य, आर. 130 मनीष बाथोले का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"