पुलिस थाना बागली को मिली बडी सफलता…. 24 घण्टे के अन्दर मोटर सायकल चोरी करने वाला व घर के अन्दर नकबजनी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार…..

पुलिस थाना बागली को मिली बडी सफलता 24 घण्टे के अन्दर मोटर सायकल चोरी करने वाला व घर के अन्दर नकबजनी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार-दिनांक 25.10.2026 को थाना बागली पर लोकेश खंगोडे पिता रतनलाल उम्र 28 साल निवासी चासिया हाटपिपल्या ने रिपोर्ट किया की मेरी मोटर सायकल घटना स्थल चापडा बागली रोड भारत पेट्रोल पम्प के पास से कोई अज्ञात आरोपी चुराकर ले गया जिसपर थाना बागली पर अप.क्र.439/26 धारा-303(2) बी.एन.एस दर्ज कर अनुसंधान में लिया गया। प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला देवास द्वारा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण के माध्यम से अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग बागली के निर्देशन में थाना प्रभारी बागली निरीक्षक योगेन्द्र सिंह जादौन ने नेतृत्व में टीम गठित गई। गठित टीम के द्वारा मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये गये। मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार सूचना मिली की एक व्यक्ति चोरी की मोटर सायकल चला रहा है और कस्बा बागली में घुम रहा है मुखबिर की सूचना को विश्वसनीय लेकर उक्त व्यक्ति को पकडा व पुलिस अभीरक्षा में लिया व नाम पता पुछते उसने अपना नाम-इसरार उर्फ गोपी पिता अख्तर खान उम्र 25 साल निवासी मकुन्द मार्ग वार्ड 01 बागली बताया बाद उक्त व्यक्ति द्वारा चला रहा मोटर सायकल के बारे में पुछताछ कर मोटर सायकल के दस्तावेज मांगे तो नही होना बताया और बताया की उक्त मोटर सायकल मैने चापडा बागली रोड भारत पेट्रोल पम्प के पास से चुराई बाद आरोपी द्वारा अपने मेमोरेण्डम में थाना बागली के अपराध क्रमांक 440/2026 धारा-303(2),331(4),305 बीएनएस के फरियादी ईस्माईल खान पिता सम्मन उम्र 70 साल नि.मुकुन्द बाग मार्ग बागली हाल मल्हार पल्टन इन्दौर के घर पर से भी तांबे के बर्तन,थाली,गिलास, कढाई,छलनी आदि सामान चुराना बताया बाद आरोपी के कस्बे से अप.क्र.439/26 में चोरी गई मोटर सायकल क्रमांक MP 41 ZM 7036 किमत 119000/रुपये की जप्त की गई तथा अपराध क्रमांक 440/26 में चोरी गया मश्रुका तांबे के बर्तन,थाली,गिलास, कढाई,छलनी आदि सामान जप्त किया गया किमत 25000/रुपये कुल किमत 144,000/रुपये बाद आरोपी को गिरफ्तार कर पेश न्यायालय किया गया है।
सराहनीय कार्य_ निरीक्षक योगेन्द्र सिंह जादौन 2.सउनि शिवराम डोडियार 3.प्र.आर.686 रामप्रतापसिंह चौहान 4.आर.534 विशाल चन्द्रवंशी 5.आरक्षक 837 सुनील जर्मन का सराहनीय योगदान रहा।




