देवास
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला जेल देवास में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया….

देवास, 24 जून 2026/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सरोजिनी जेम्स बेक ने बताया कि जिला जेल देवास में स्वास्थ्य विभाग द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुरुष एवं महिला बंदियों की हेपेटाइटिस बी एवं हेपेटाइटिस सी की जाँच की गई। शिविर में कुल 77 बंदियों की जाँच की गई, जिनमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई। सीएमएचओ डॉ बेक ने बताया कि शिविर का उद्देश्य बंदियों को गंभीर संक्रामक रोगों से बचाव एवं समय पर उपचार उपलब्ध कराना था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऐसे शिविरों के माध्यम से जेल में रह रहे बंदियों को भी समाज के अन्य नागरिकों की तरह स्वास्थ्य सुविधाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं।




