देवास

अवैध देशी रिवॉल्वर और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार….

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत बागली पुलिस की कार्रवाई

देवास। अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बागली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देशी रिवॉल्वर और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर 2026 को थाना बागली पुलिस को सूचना मिली थी कि गांधी कॉलोनी स्थित कॉलेज ग्राउंड में एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सौम्या जैन के मार्गदर्शन, एसडीओपी बागली संजय सिंह बैस के निर्देशन एवं थाना प्रभारी जीवन भिडोरे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

पुलिस ने घेराबंदी कर रवि उर्फ बदिया पिता रामचन्द्र यादव (29), निवासी चापड़ा को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी रिवॉल्वर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने हथियार और कारतूस जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में थाना बागली में अपराध क्रमांक 401/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।

जप्त सामग्री:

  • 01 अवैध देशी रिवॉल्वर
  • 01 जिंदा कारतूस

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जीवन भिडोरे, उप निरीक्षक गब्रिएल एक्का, प्रधान आरक्षक रामप्रताप सिंह चौहान, आरक्षक अनिल सिंह एवं आरक्षक विशाल चन्द्रवंशी की भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"