अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग देवास की प्रभावी कार्यवाही…..

कलेक्टर महोदय देवास श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती बसंती भूरिया के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 24.08.2026 को आबकारी वृत्त बागली (अ) के क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम धूपघट्टा, खुटखाल, पांडुतालाब, सीतापुरी , अमरपुरा आदि के संदिग्ध स्थानों पर सघन चेकिंग एवं दबिश कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान 04 पेटी विदेशी मदिरा बीयर, 01 पेटी देशी मदिरा प्लेन, 01 पेटी लंदन वोदका, 09 बोतल सी.पी. व्हिस्की, 90 लीटर हाथभट्टी मदिरा एवं 1400 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया।
जांच उपरांत मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के अंतर्गत कुल 05 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।
जप्त मदिरा का अनुमानित मूल्य 2,00,000 रुपए है
आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक गोकुल प्रसाद मेघवाल, रोहित मुकाती, राजश्री खन्ना, योगेंद्र सिंह ठाकुर, अरविंद सोलंकी, दीपक धुरिया एवं राजाराम रेकवार, आबकारी मुख्य आरक्षक राजेश जोशी, बालकृष्ण जायसवाल एवं सुरेंद्र वरसी तथा आबकारी आरक्षक गीतेश पंडाग्रे एवं आशीष गुप्ता सम्मिलित रहे।
इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।




