देवास

अवैध हाथ भट्टी कच्ची शराब के विरुद्ध सोनकच्छ थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही…..

लगभग 2000 लीटर महुआ लहान किया गया नष्ट

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला देवास एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला देवास के निर्देशन तथा श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), सोनकच्छ के मार्गदर्शन में थाना सोनकच्छ पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए सूचना तंत्र को सक्रिय किया गया है।

इसी क्रम में थाना सोनकच्छ पुलिस को क्षेत्र में अवैध रूप से हाथ भट्टी कच्ची शराब तैयार किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर दबिश देकर सघन तलाशी एवं जांच की गई। कार्यवाही के दौरान अवैध शराब निर्माण के लिए तैयार कर रखा गया लगभग 2000 लीटर महुआ लहान को नियमानुसार मौके पर ही थाना सोनकच्छ पुलिस टीम द्वारा नष्टीकरण की कार्यवाही करते हुए नष्ट किया गया, ताकि इससे अवैध रूप से कच्ची शराब का निर्माण न किया जा सके। साथ ही, अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री एवं अन्य संबंधित वस्तुओं के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। पुलिस द्वारा मामले से जुड़े संभावित व्यक्तियों की जानकारी जुटाकर उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

थाना सोनकच्छ पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम एवं अन्य प्रचलित कानूनों के तहत कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा के लिए इस प्रकार की कार्यवाहियां आगे भी लगातार जारी रहेंगी।

थाना सोनकच्छ पुलिस की अपील:
आमजन अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। नागरिकों से अपील है कि वे अवैध गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी समय पर उपलब्ध कराएं।

थाना सोनकच्छ, जिला देवास (म.प्र.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"