देवास

आगामी त्योहारों के चलते थाना बागली एवं नेमावर में शांति समिति की बैठकों का आयोजन-ASP ग्रामीण सौम्या जैन

🔹 नवदुर्गा उत्सव एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु आयोजकों एवं गणमान्य नागरिकों से संवाद।
🔹 थाना नेमावर की बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,एसडीओपी,थाना प्रभारी रहे उपस्थित।
🔹 थाना बागली में एसडीओपी, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित।
🔹 डीजे पर प्रतिबंध, जुलूस की अनुमति एवं प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के पालन को लेकर दी गई समझाइश।

संक्षिप्त विवरणः– पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन में आगामी नवदुर्गा उत्सव, दशहरा पर्व एवं अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलेभर में शांति समिति की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बागली एवं थाना नेमावर में शांति समिति की बैठकें आयोजित कर आयोजन समितियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से संवाद किया गया।

थाना बागली में शांति समिति की बैठक :—
थाना परिसर बागली में एसडीओपी, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी बागली द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के नवदुर्गा उत्सव एवं दशहरा पर्व के आयोजक, जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान डीजे पर प्रतिबंध, धार्मिक जुलूसों के लिए आवश्यक अनुमति एवं शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के पालन के संबंध में समझाइश दी गई।

थाना नेमावर में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में बैठक :—
इसी क्रम में थाना नेमावर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधीकारी (पुलिस) कन्नौद की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान आगामी त्योहारों को लेकर कानून-व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधों एवं प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के पालन के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही सभी से त्योहारों के दौरान शांति, अनुशासन एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।

शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के निर्देश :—
दोनों थाना क्षेत्रों में आयोजित बैठकों के दौरान त्योहार आयोजकों एवं आमजन को निर्धारित नियमों का पालन करने, जुलूस एवं अन्य आयोजनों के लिए आवश्यक अनुमति प्राप्त करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने की समझाइश दी गई। साथ ही धार्मिक आयोजनों के दौरान आपसी सहयोग एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

देवास पुलिस की आमजन से अपील :—
देवास पुलिस समस्त नागरिकों एवं आयोजन समितियों से अपील करती है कि आगामी त्योहारों को शांति, सद्भाव एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। शासन-प्रशासन के निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या की सूचना तत्काल डायल-112 पर दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"