आरसेटी देवास द्वारा छह दिवसीय ‘एलईडी मेकिंग एंड रिपेयरिंग’ प्रशिक्षण दिया गया…..

देवास- युवाओं को आत्मनिर्भर और स्वरोजगारी बनाने के उद्देश्य से बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) देवास द्वारा छह दिवसीय निःशुल्क ‘एलईडी मेकिंग एंड रिपेयरिंग’ प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं और इच्छुक अभ्यर्थियों को एलईडी लाइट निर्माण और उसकी मरम्मत का तकनीकी कौशल प्रदान कर उन्हें स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए सक्षम बनाना था। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को एलईडी बल्ब एवं लाइटों की संरचना, विभिन्न प्रकार की खराबियों की पहचान, परीक्षण एवं मरम्मत, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का सुरक्षित उपयोग तथा व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही स्वरोजगार, व्यवसाय प्रबंधन, वित्तीय साक्षरता एवं उद्यमिता विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए विभिन्न बैंकों की ऋण योजनाओं, ऋण आवेदन की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, परियोजना प्रतिवेदन तैयार करने तथा बैंक से ऋण प्राप्त करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई। साथ ही प्रतिभागियों को सरकारी योजनाओं एवं वित्तीय साक्षरता के विषय में जागरूक करते हुए स्वरोजगार के लिए उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।


