देवास

उत्कृष्ट कार्य के लिए आबकारी अधिकारी प्रेम यादव का सम्मान….

देवास। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में आबकारी विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने पर आबकारी अधिकारी प्रेम यादव को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा अधिकारी को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और जिम्मेदारियों के प्रभावी निर्वहन के लिए प्रेम यादव को यह सम्मान दिया गया।

सम्मान प्राप्त होने पर आबकारी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रेम यादव को बधाई देते हुए इसे विभाग के लिए गौरव का क्षण बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"