खातेगॉव थाना पुलिस के द्वारा काम्बिंग गश्त में फरार 8 स्थायी वारण्टियों को किया गिरफ्तार…

देवास-थाना खातेगॉव पुलिस के द्वारा काम्बिंग गश्त के दौरान वर्षों से फरार चल रहे कुल 08 स्थायी वारण्टियों को आपरेशन हवालात के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।* पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गहलोद के द्वारा काम्बिंग गश्त के दौरान आपरेशन हवालात के तहत चल रहे अभियान में लगातार प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था, इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कन्नौद सौम्या जैन एवं एसडीओपी कन्नौद श्री आदित्य तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खातेगांव विजय सिंह लोधी ने थाना स्तर पर 3 टीमे गठित की गयी तीनो टीमों द्वारा काम्बिग गश्त के दौरान वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारण्टियों के विरूध्द आपरेशन हवालात के तहत प्रभावी कार्यवाही की गई ।
गिरफ्तार स्थायी वारण्टी-
(1) माननीय न्यायालय खातेगांव द्वारा जारी आरोपी कचरुलाल का 08 वर्ष पुराना स्थायी वारण्ट जिसका प्रकरण क्रमांक 621/2018 धारा 354,452,294,323,506 भादवि के आरोपी कचरुलाल पिता मोतीलाल उम्र 42 वर्ष निवासी खिरनी खेङा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय खातेगांव पेश किया गया ।
(2)माननीय न्यायालय खातेगांव द्वारा जारी आरोपी महेन्द्र का 07 वर्ष पुराना स्थायी वारण्ट जिसका प्रकरण क्रमांक 136/2019 धारा 25 आर्म्स एक्ट के आरोपी महेन्द्र पिता रामाजी वारेला उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम पुरोनी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय खातेगांव पेश किया गया ।
(3) माननीय न्यायालय खातेगांव द्वारा जारी आरोपी दीपक का 08 वर्ष पुराना स्थायी वारण्ट जिसका प्रकरण क्रमांक 189/2018 धारा 452,323,294,506 भादवि के आरोपी दीपक पिता रतिराम दरबई निवासी सिलफोङखेङा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय खातेगांव पेश किया गया ।
(4)माननीय न्यायालय खातेगांव द्वारा जारी आरोपी मम्मु खां का 08 वर्ष पुराना स्थायी वारण्ट जिसका प्रकरण क्रमांक 723/2018 धारा 498ए,294,323,506 भादवि के आरोपी मम्मु पिता नन्हे खां उम्र 60 वर्ष निवासी हरणगांव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय खातेगांव पेश किया गया ।
(5)माननीय न्यायालय खातेगांव द्वारा जारी आरोपी लक्ष्मण का 08 वर्ष पुराना स्थायी वारण्ट जिसका प्रकरण क्रमांक 353/2018 धारा 379 भादवि के आरोपी लक्ष्मण पिता बगदिया उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम गुजरगांव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय खातेगांव पेश किया गया ।
(6)माननीय न्यायालय खातेगांव द्वारा जारी आरोपी सौरभ का 04 वर्ष पुराना स्थायी वारण्ट जिसका प्रकरण क्रमांक 203/2022 धारा 307,294,34 भादवि के आरोपी सौरभ पिता सीताराम गौंड उम्र 25 वर्ष निवासी चूना भट्टी खातेगांव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय खातेगांव पेश किया गया ।
(7)माननीय न्यायालय खातेगांव द्वारा जारी आरोपी नीलेश का 07 वर्ष पुराना स्थायी वारण्ट जिसका प्रकरण क्रमांक 508/2019 धारा 25 आर्म्स एक्ट के आरोपी नीलेश पिता राजेश पर्ते निवासी बङी बरछा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय खातेगांव पेश किया गया ।
(8)माननीय न्यायालय खातेगांव द्वारा जारी आरोपी राममोहन का 08 वर्ष पुराना स्थायी वारण्ट जिसका प्रकरण क्रमांक 1072/2018 धारा 294,427,506,34 भादवि के आरोपी राममोहन पिता उधम सिंह जाधम उम्र 32 वर्ष निवासी चंदवाना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय खातेगांव पेश किया गया ।
उक्त आरोपियों को आपरेशन हवालात के तहत दिनांक 31.07.2026 को काम्बिंग गश्त के दौरान गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। जहाँ से आरोपियों को जेल भेजा गया।
सराहनीय योगदान:- उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक विजय सिंह लोधी, उनि रमेश पचलानिया, उनि कमाल सिंह मंडलोई, सउनि रमेश मुनिया,सउनि जगन्नाथ चावङे,प्रआर दुर्गेश विश्नोई,प्रआर कपिल जाट,प्रआर महेन्द्र तेकाम,जितेन्द्र तोमर,प्रआर बलवंत,म.प्रआर भानु गौर,आर आनंद जाट,आर गौरव तोमर,आर राहुल आर्य,आर सुरज चौहान,आरओमप्रकाश,आर सोहन,मआर.पायल पायल एंव म.आरआशा का सराहनीय योगदान रहा है।



