जुआ खेलने वालों पर नेमावर थाना पुलिस की प्रभावी कार्यवाही-टीना शुक्ला नेमावर थाना प्रभारी

थाना नेमावर पुलिस के द्वारा तास पत्तो से जुआ खेलने वाले 12 आरोपियों से कुल 152695 रूपये किये जप्त।
घटना का विवरण:- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा अवैध गतिविधियो पर अंकुश लगाने हेतु प्रतिदिन निर्देशित किया जाता है इसी तारतम्य में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सौम्या जैन एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कन्नौद श्री आदित्य तिवारी के मार्गदर्शन मे पुलिस थाना नेमावर की टीम को दिनांक 23.09.2026 को विश्वसनीय मुखबीर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति तास पत्तो से पैसो का हार-जीत का गेम खेल रहे है। जिस पर थाना प्रभारी नेमावर टीना शुक्ला के नेतृत्व में टीम ने तेज होटल नेमावर के पीछे से आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा एवं आरोपियों से कुल 152695 रूपये जप्त किये। आरोपियों के विरूध्द अपराध पंजीबध्द कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
जप्तशुदा मश्रुका- कुल 152695 रूपये एवं ताश के पत्ते।
आरोपीगण- 1. गोलु पिता रामचंद्र राठौर उम्र 40 साल निवासी दुर्गा कालोनी नेमावर
- सज्जन पिता रामसिंह मुकाती उम्र 40 साल निवासी चौपडा कालोनी रेहटी
- सुधीर पिता सुरेश गौर उम्र 38 साल निवासी हिरन खेडा सिवनी मालवा हाल मुकाम नर्मदापुरम
- महेश पिता देवीराम भारती उम्र 40 साल निवासी वार्ड न.11 नर्मदापुरम
- अशोक पिता नाथुराम यादव उम्र 46 साल निवासी वार्ड न.15 सिवनी मालवा
- सजय पिता नारायण मालवीय उम्र 46 साल निवासी ग्राम तिखड-जमानी इटारसी
- शेख जाहिद पिता शेख जबार उम्र 35 साल निवासी वार्ड न.12 सिवनी मालवा
- नितेश पिता बदामीलाल राठौर उम्र 45 साल निवासी वार्ड न.06 सिवनी मालवा
- गोकुल पिता नानुराम यादव उम्र 47 साल निवासी गुर्जर मोहल्ला नेमावर
- संजय उर्फ संजु पिता भवरसिंह राजावत उम्र 49 साल निवासी ठाकुर मोहल्ला कन्नौद
- संजु पिता मांगीलाल बंजारा उम्र 35 साल निवासी सुभाष कालोनी भैरुंदा
- अशोक पिता डालुराम नामदेव उम्र 54 साल निवासी ग्राम बुरटखेडा कन्नौद
सराहनीय योगदान:- निरी टीना शुक्ला, प्रआर गजेन्द्र राजूपत आर दीपक सोंलकी आर श्याम उपाध्याय, सैनिक नारायण यादव का सराहनीय योगदान रहा।




