देवास

थाना हाटपीपल्या नेवरी पुलिस चौकी द्वारा 06 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी हाकम सिंह उर्फ मोडू को किया गिरफतार….

*“ऑपरेशन हवालात” के तहत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही*

*थाना हाटपीपल्या पुलिस के द्वारा अवैध हथियार संबंधी मामले मे 06 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी हाकम सिंह उर्फ मोडू पिता गिरवर उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम धानीघाटी को गिरफतार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया* ।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा 01 नवम्‍बर 2024 से सम्‍पूर्ण जिलें मे *“ऑपरेशन हवालत”* की शुरूआत की गई है । जिसके अंतर्गत लंबे समय से फरार इनामी बदमाशों की की गिरफ्तारी पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही गंभीर अपराधों मे फरार आरोपियों की त्‍वरित गिरफ्तारी को भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

इसी अनुक्रम में थाना हाटपीपल्या के द्वारा संबंधी प्रकरण क्रमांक 729/19 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का आरोपी हाकम सिंह पिता गिरवर कंजर उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम धानीघाटी लगभग 06 वर्षों से लगातार पुलिस गिरफ्त से दूर चल रहा था । अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती सौम्या जैन के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बागली सुश्री सृष्टि भार्गव के निर्देशन में थाना प्रभारी हाटपीपल्या श्री सुजावल जग्गा (भा.पु.से.) एवं चौकी प्रभारी श्री हर्ष चौधरी के नेतृत्व में “ऑपरेशन हवालात” के तहत विशेष टीम गठित की थी । जो कि मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्‍यों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रत्‍यनशील थी ।

दिनांक 21.03.2025 को पुलिस को पुख्‍ता सूचना मिली फरार स्थाई वारंटी आरोपी को ‍देवास में देखा गया है । जिस पर तत्‍काल पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की धरपकड़ हेतु टीम को रवाना किया । उक्‍त टीम ने सफलता पूर्वक फरार स्थाई वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्‍यायालय देवास के समक्ष पेश किया गया ।

*उल्लेखनीय है कि देवास पुलिस द्वारा “ऑपरेशन हवालात” के तहत 1 नवम्‍बर 2024 से आज दिनांक तक 303 फरार/स्थाई/गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया जा चुका है जिन पर कुल 56,000/- रुपए का ईनाम उद्घोषित था* ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"