पूर्णाहूति के साथ चण्डी महायज्ञ का समापन,भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण..

देवास। चामुण्डा टेकरी पर 20 जून से चल रहे माँ चामुण्डा प्रकटोत्सव एवं चण्डी महायज्ञ का समापन 26 जून को हुआ। अभिजीत मुहूर्त में यज्ञाचार्य पं. सुभाष रावल एवं वैदिक पंडितों ने यज्ञ पूर्णाहूति करवाई गई। इस अवसर पर विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित हुए और उपस्थितजनों के साथ आहूतियां अर्पित की। पूर्णाहूति के पश्चात परिक्रमा मार्ग पर निकली कलश यात्रा में बडी संख्या में महिला पुरूषों ने भाग लिया। बारिश में भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ वे बारिश में भी माता के जयकारे लगाते हुए कलश यात्रा में सम्मिलित हुए। इसके पश्चात पुजारी परिवार एवं जनसहयोग से भंडारा आयोजित किया गया, समिति द्वारा भक्तों के लिये वाटर प्रूफ टेंट लगाया गया भंडारे में हजारों भक्तों ने माता का महाप्रसाद ग्रहण किया, भंडारा देर रात तक चलता रहा। समिति अध्यक्ष अध्यक्ष अशोक पुजारी ने समिति सदस्यों के साथ देव स्थान प्रबंध समिति, निगम प्रशासन, पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।



