मानव श्रृंखला बनाकर विद्यार्थियों ने दिया नशामुक्ति का संदेश, दिलाई गई शपथ-SP देवास

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत महिला थाना देवास की प्रभावी जनजागरूकता पहल
- स्कूली विद्यार्थियों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर नशे के विरुद्ध जनजागरूकता का संदेश दिया गया।
- विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाकर स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य का संकल्प कराया गया।
संक्षिप्त विवरणः- मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार एवं पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना के मार्गदर्शन में दिनांक 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक प्रदेशभर में “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में देवास जिले में पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन में जिलेभर में नशामुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में दिनांक 25.07.2026 को महिला थाना, जिला देवास द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत स्कूली विद्यार्थियों के साथ जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर नशे के विरुद्ध जनजागरूकता का संदेश दिया। तत्पश्चात विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा उन्हें स्वयं नशे से दूर रहने और अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
देवास पुलिस आम जनता, युवाओं, सामाजिक संगठनों और औद्योगिक संस्थानों से अपील करती है:-
- “नशा मुक्ति” को केवल व्यक्तिगत नहीं, सामाजिक जिम्मेदारी समझें।
- अपने कार्यस्थल, परिवार और समाज को सुरक्षित एवं स्वस्थ रखें।
- पुलिस के साथ मिलकर एक सकारात्मक, प्रेरक एवं संस्कारित देवास के निर्माण में सहभागी बनें।



