सिविल लाईन पुलिस द्वारा चंद घण्टों के भीतर चाकूबाजी की वारदात का किया खुलासा….

- 04 आरोपी एवं 01 बाल अपचारी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त 02 चाकू एवं लाठी डंडो को बरामद किया गया।
संक्षिप्त विवरण – थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत चाणक्यपुरी मल्टी देवास में दिनांक 29.09.2026 को रोड पर खडे रहने की बात को लेकर मारपीट कर जान से मारने की नियत से चाकूबाजी की घटना कारित करने वाले बदमाशों के विरूध्द थाना सिविल लाईन जिला देवास पर अपराध क्रमांक 561/30-09-2026 धारा 191(2), 191(3), 190, 109, 351(3) बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया। आरोपियों की धरपकड़ के लिये श्री पुनीत गेहलोद पुलिस अधीक्षक जिला देवास के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान एवं नगर पुलिस अधीक्षक देवास श्री सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित की जाकर प्रकरण के आरेापी 01. विशाल मालवीय पिता संतोष मालवीय उम्र 25 साल निवासी चाणक्यपुरी मल्टी देवास, 02. विष्णु मालवीय पिता संतोष मालवीय उम्र 24 साल निवासी चाणक्यपुरी मल्टी देवास, 03. अंशराज उर्फ अंशु उर्फ राज पिता मनोज चौहान उम्र 23 साल नि. पावर हाउस के पीछे बिहारीगंज देवास, 04. शिवम उर्फ शिवा पिता जितेन्द्र परमार उम्र 22 साल नि. एरिना रोड़ राधागंज थाना कोतवाली देवास एवं नाबालिग अपचारी कुल 05 को अभिरक्षा में लिया गया। घटना में प्रयुक्त आलाजरब को जप्त किया गया। प्रकरण के चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय जिला देवास पेश किया गया। जहां से आरोपियों का जेल वारंट बनाये जाने पर जिला जेल देवास दाखिल किया गया।
सराहनीय कार्य – उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक विजय सिंह लोधी थाना प्रभारी सिविल लाईन देवास, उनि संजय सौराष्ट्रीय, सउनि कमलपुरी गोस्वामी, प्र.आर. 589 घनश्याम अर्जने, आर. 785 राहुल परमार, आर. 370 गबरूद्दीन, आर. 559 अरूण चावडा, म.आर. 607 मोनिका उईके की सराहनीय भूमिका रही।



