हरियाली अमावस्या को भी नर्मदा घाट पर स्नान प्रतिबंधित रहेगा-टीना शुक्ला नेमावर थाना प्रभारी….

🚨 आमजन से महत्वपूर्ण अपील — थाना नेमावर
कल हरियाली अमावस्या के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर्मदा घाट पर स्नान हेतु आते है। वर्तमान में नर्मदा नदी का जलस्तर आज शाम तक लगभग 868 दर्ज किया गया है। साथ ही अभी वरिष्ठ स्तर से प्राप्त सूचना के अनुसार बरगी डैम के गेट खोले गए है, जिसके कारण नर्मदा नदी के जलस्तर में और तेजी से राजा वृद्धि होने की संभावना है।
उक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन द्वारा नर्मदा नदी एवं घाटों पर स्नान करने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
अतः समस्त आमजन एवं श्रद्धालुओं से विनम्र अपील है कि प्रशासन के निर्देशों एवं प्रतिबंध का पालन करें तथा किसी भी स्थिति में नर्मदा नदी में स्नान करने अथवा घाट के आसपास गहरे पानी में जाने का प्रयास न करें।
⚠️ यह प्रतिबंध आपकी सुरक्षा के लिए है।
कृपया स्वयं सुरक्षित रहें एवं अपने परिवार तथा अन्य लोगों को भी सुरक्षित रखने में सहयोग करें।
आपका सहयोग ही आपकी सुरक्षा है।
— थाना नेमावर, जिला देवास (म.प्र.)🙏🏻




