देवास

37 साल मंडी की सेवा के बाद तिलोक चंद चौहान को सम्मानपूर्वक विदाई…..

सेवानिवृत्ति के अवसर पर साथियों ने किया सम्मान, धारासिंह राठौर ने भेंट किया फोटो

नितिन चंदेल की रिपोर्ट….

सोनकच्छ। तीन दशक से अधिक समय तक कृषि उपज मंडी समिति सोनकच्छ में सेवाएं देने वाले मुख्य लिपिक तिलोक चंद चौहान के 37 वर्ष के सेवाकाल के पूर्ण होने पर मंडी परिवार की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। बुधवार, 30 सितंबर को मंडी व्यापारी धर्मशाला में आयोजित सम्मान समारोह में कर्मचारियों और अधिकारियों ने श्री चौहान के सेवाकाल की यादें साझा कीं।

कार्यक्रम में मंडी सचिव, लेखपाल, कर्मचारी, सुरक्षाकर्मी एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा। इस दौरान सहकर्मियों ने कहा कि लंबे समय तक एक ही संस्था में जिम्मेदारी के साथ सेवाएं देना अपने आप में उल्लेखनीय है। श्री चौहान को उनके योगदान के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके आगामी जीवन की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई।

समारोह के दौरान धारासिंह राठौर ने तिलोक चंद चौहान को फोटो भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही स्वागत कार्यक्रम एवं भोज का आयोजन भी किया गया।

विदाई के मौके पर मंडी परिसर में भावुक माहौल नजर आया। सहकर्मियों ने श्री चौहान के साथ बिताए कार्यकाल को याद करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"