देवास
81 वर्ष की उम्र में न्याय की आस के लिए दर दर भटकता व्रद्ध….

देवास-आवेदक चेन सिह गोड पिता लाल जी गोड उम्र 81 वर्ष होकर,द्वारा बताया कि मेरी 10 हजार sq फिट कृषि भूमि जो कि कालूखेड़ी इस्थित कृषि भूमि को विष्णु पिता कैलाश गोड द्वारा छलपूर्वक 10 हजार sq फिट भूमि का सौदा कर दिया है।उक्त भूमि पर रोजाना वीरेंद्र पांचाल,पंकज मतकर आदि साथीगण वाहनों से आते और मेरी उक्त भूमि पर कब्जा बनाए बैठे है।इन सभी लोगो द्वारा पिछले दिनों मेरे और बेटे के साथ मारपीट की थी और जान से मारने की धमकी भी दी थी।मेरे द्वारा कलेक्टर ऑफिस,बैंक नोट प्रेस थाना सहित विभिन्न जगह लिखित शिकायत भी की है लेकिन आज तक उनपर कोई कार्यवाही नही हुई है।SP ऑफिस ड्यूटी अधिकारी शशिर दास ने आवेदक की समस्या और शिकायत को सुना और BNP थाना प्रभारी को उक्त मामले को लेकर fir करने के निर्देश भी दिए है।



