विश्व महिला दिवस पर देवास के महिला थाना स्टाफ का सम्मान…

महिला ASI किरण पाठक, ASI गोहर सुल्ताना कुरेशी, प्रधान आरक्षक बीना गरासिया, महिला आरक्षक सुमन, दिव्या का सम्मान….
‘’अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’’ पर देवास ग्रामीण परियोजना अंतर्गतजागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ
देवास 09 मार्च 2026/ ‘’अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’’ के अवसर पर परियोजना देवास ग्रामीण द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 300 महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित परियोजना अधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा महिलाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, महिला अधिकारों एवं सामाजिक उत्थान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। साथ ही महिलाओं को जागरूक और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा, जागरूकता और सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी, परियोजना अधिकारी तथा सेक्टर पर्यवेक्षक सहित विभागीय अमला उपस्थित था।



