देवास

थाना कमलापुर पुलिस की ऑपरेशन हवालात के तहत प्रभावी कार्यवाही-SS मीणा कमलापुर थाना प्रभारी

** अबैध शराब का परिवहन करने वाले फरार आरोपी को किया गिरफ्तार ** *“ऑपरेशन हवालात ”*के तहत देवास पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा समस्त थाना प्रभारीयों एवं उनके अधीनस्थों को जिले में अवैध गतिविधियों एवं नशा का व्यापार करने वाले अपराधियों को चिन्हित कर मिशन स्तर पर उनके खिलाफ कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में दिनांक-12.06. 2026 को थाना कमलापुर पुलिस को मुखबिर ने सूचना दिया था कि राहुल मालवीय निवासी ग्राम लक्ष्मीपुरा खेड़ा का बिना नंबर की एक कार में अवैध शराब लेकर अपने घर लक्ष्मीपुरा खेड़ा की तरफ जा रहा है उक्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा आरोपी की इक्को कार का पीछा किया तो आरोपी राहुल चौहान उक्त दिनांक को कर को अपने आंगन में खड़ी करके भाग गया था जिसमें 14 पेटी अवैध शराब एवं बियर कुल 141 वल्क लीटर कीमती 49500/₹ एवं इक्को कार कीमती चार लाख रुपए की मिली थी जिसे पुलिस द्वारा मौके पर ही पंचानो के समक्ष जप्त किया गया था और थाने पर आकर आरोपी राहुल के विरुद्ध 34 (2) आबकारी अधिनियम का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था आरोपी राहुल चौहान मौके से फरार हो गया था जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुश्री सौम्या जैन के मार्गदर्शन एवम अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) बागली संजय सिंह बेस के निर्देशन में थाना प्रभारी कमलापुर उनि एस एस मीना के नेतृत्व मे एक पुलिस टीम गठित की गई थी जिनके द्वारा लगातार आरोपी की तलाश की जा रही थी जिसे कल दिनांक-15.06.2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम लक्ष्मीपुरा खेड़ा से आरोपी राहुल पिता दयाराम चौहान उम्र 32 साल निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर खेड़ा को गिरफ्तार किया और आज दिनांक को माननीय न्यायालय बागली में पेश किया गया जहां से आरोपी राहुल चौहान को माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया है! उक्त समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कमलापुर उप निरीक्षक सर्जन सिंह मीणा,

प्रधान आरक्षक 269 अरुण आर्य, प्र.आर 380 योगेश यादव, सैनिक 163 विष्णु प्रसाद सोनी, सैनिक 88 रविंद्र मालवीय की सराहनीय भूमिका रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"