देवास

“e-Zero FIR” के तहत देवास पुलिस की एक और बड़ी सफलता, 1500 कि.मी. दूर जिला कटिहार (बिहार) से आरोपी गिरफ्तार-शशिकांत चौरसिया कोतवाली थाना प्रभारी


• बैंक अधिकारी बनकर पेंशन कार्ड अपडेट एवं टैक्स में छूट का झांसा देकर सेवानिवृत्त कर्मचारी से की थी ₹6.03 लाख की साइबर ठगी ।
• आरोपी के कब्जे से ठगी की राशि में से ₹05 लाख नगद जप्त ।
• जामतारा (झारखंड) से संचालित साइबर ठगी के नेटवर्क के मुख्य सरगनाओं की पहचान
• अब तक पंजीबद्ध कुल 130 “e-Zero FIR” में कुल 26 आरोपी गिरफ्तार, ₹ 98.52 लाख की राशि जप्त ।

संक्षिप्त विवरणः– माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश श्री मोहन यादव की मंशानुरूप साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना के निर्देशन में प्रदेशभर में साइबर ठगी के प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “ई-जीरो FIR” की नवाचारी व्यवस्था संचालित की जा रही है। जिस पर से पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा साइबर ठगी के प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, ठगी गई राशि की बरामदगी एवं साइबर अपराधियों के अंतर्राज्यीय नेटवर्क का पता लगाने हेतु विशेष निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में थाना कोतवाली क्षेत्र के एलआईसी से सेवानिवृत्त कर्मचारी मनोहर लाल सिलोदिया उम्र 62 वर्ष के साथ अज्ञात साइबर ठगों द्वारा बैंक अधिकारी बनकर पेंशन कार्ड अपडेट करवाने एवं टैक्स में छूट दिलाने का झांसा देकर कुल ₹6,03,000 की साइबर ठगी की गई थी । फरियादी की शिकायत पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 565/2026, धारा 318(4) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवास श्री सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई । पुलिस टीम द्वारा साइबर ठगी से संबंधित बैंकिंग लेनदेन, मोबाइल नंबरों एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों का सूक्ष्मता से विश्लेषण किया गया। विवेचना के दौरान प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम द्वारा लगभग 1500 किलोमीटर दूर जिला कटिहार (बिहार) पहुंचकर आरोपी की पतारसी की गई। पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी सचिन कुमार पिता उमेश पासवान उम्र 21 वर्ष निवासी खुदनारुपसपुर थाना रौतारा, जिला कटिहार (बिहार) को जिला कटिहार (बिहार) से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर की अलमारी से साइबर ठगी की राशि में से ₹ 05 लाख नगद विधिवत जप्त किए गए।

गिरफ्तार आरोपी द्वारा दी गई जानकारी एवं विवेचना में प्राप्त तथ्यों के आधार पर साइबर ठगी गिरोह के मुख्य सरगनाओं का संबंध जामतारा (झारखंड) से होना सामने आया है । गिरफ्तार आरोपी से साइबर ठगी के नेटवर्क, अन्य संलिप्त व्यक्तियों एवं ठगी की शेष राशि के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है ।

गिरफ्तार आरोपीः–
01.सचिन कुमार पिता उमेश पासवान उम्र 21 वर्ष निवासी खुदनारुपसपुर थाना रौतारा जिला कटिहार बिहार ।

जप्त मश्रुकाः– साइबर ठगी की राशि में से नगद ₹ 5,00,000/-

कार्यवाही के प्रमुख बिंदुः–
• कुल साइबर ठगी की राशि — ₹ 6,03,000/-
• जप्त की गई राशि — ₹ 5,00,000/-
• गिरफ्तार आरोपी — 01
• गिरफ्तारी का स्थान — जामतारा, झारखंड
• अपराध क्रमांक — 565/2026
• धारा — 318(4) बीएनएस

उल्लेखनीय है कि जिलेवासियों को साइबर फ्रॉड से बचाने हेतु पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा जारी “ऑपरेशन सायबर” के तहत जिला पुलिस साइबर सेल ने 01 नवंबर 2024 से आज दिनांक तक कुल ₹ 3,89,28,622/- की ठगी गई राशि वापस करवाई है एवं विभिन्न शिकायतों में ₹ 5,27,16,769/- की राशि होल्ड करवाई है, जिसे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही उपरांत आवेदकों को लौटाया जाएगा। साथ ही अब तक कुल 130 ई-जीरो FIR पंजीबद्ध की जाकर 26 आरोपी गिरफ्तार कर उनसे कुल ₹ 98,52,614/- की राशि जप्‍त की गई है ।

सराहनीय भूमिकाः– उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकांत चौरसिया, उपनिरीक्षक सचिन सोनगरा, उपनिरीक्षक डी.के. त्यागी,प्रधान आरक्षक मनोज पटेल,रवि गरोड़ा,अर्पित श्रीवास्तव,आरक्षक सुजीत,अभिषेक पंवार,मनीष राजपुत,अनिल,मआर नेहा ठाकुर एवं सायबर सेल देवास से प्रआर सचिन चौहान,शिवप्रताप सिंह सेंगर,मआर निशा पाटोरिया की विशेष व सराहनीय भूमिका रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"