देवास

ओवरलोड एवं बिना स्पीड गवर्नर वाले वाहनों पर आरटीओ की चालानी कार्यवाही,7 वाहनों पर 53 हजार की चालान सहित 2 बसे जप्त-RTO

देवास- माननीय परिवहन आयुक्त महोदय मध्यप्रदेश एवं माननीय कलेक्टर महोदय देवास के निर्देशानुसार आरटीओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान एवं जांच दल प्रभारी श्रीमती मीनाक्षी गोखले के साथ जांच दल ने हाटपीपल्या एवं देवास हरदा मार्ग में चलने वाले डंपर, स्कूल एवं यात्री बसों की जांच की, जिसमें बिना पैनिक बटन, बिना स्पीड गवर्नर (SLD), छमता से अधिक सवारी एवं ओवरलोड डंपरों पर कार्यवाही की गई, कुल 7 वाहनों में चालानी कार्यवाही करते हुए 53 हजार का चालान काटा गया, 2 स्कूल बसों में दस्तावेजों की कमी के साथ ही पैनिक बटन, स्पीड गवर्नर न लगे होने पर भी बस संचालन करने पर जाप्ति की कार्यवाही की गई,
आरटीओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान ने बताया कि जांच दल द्वारा लगातार शहर एवं जिले के सभी मार्गों पर जांच एवं चालानी कार्यवाही की जा रही है, इसीलिए वाहन का संचालन करते समय अपने वाहन के सभी दस्तावेज साथ रखे, ओवरलोडिंग न करे, यातायात नियमों का पालन करे, ओवर टेक न करे,
जांच दल में श्रीमती निशा चौहान, जांच दल प्रभारी श्रीमती मीनाक्षी गोखले, सरफराज खान, शाकिर खान, नीलेश साल्वे, भगत सिंह एवं बाबूलाल देवड़ा शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"