एक ही रात में कन्नौद थाना पुलिस ने पकड़े वर्षों से फरार एक दर्जन स्थाई वारंटी….

देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत द्वारा क्षेत्र के फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए बुधवार की रात्रि में कांबिंग गस्त करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सौम्या जैन और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री आदित्य तिवारी को निर्देशित किया गया था उनके द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थानों को इस हेतु योजनाबध्द तरीके से कार्रवाई हेतु मार्गदर्शित किया गया था जिसके पालन में थाना कन्नौद में तीन टीमें बनाई गई थी तीनों टीमों द्वारा कन्नौद आसपास के ग्रामीण क्षेत्र तथा निकट जिलों में दबिश देकर 5 से 10 वर्षों से फरार 12 स्थाई वारंटी मुकेश , भूरा , पवन , राकेश , राहुल , सुखलाल , भूरेलाल , महेश , परमानंद , रामविलास, तोताराम व गणेश को गिरफ्तार को गिरफतार किया गया, जिन्हें माननीय न्यायालय पेश किया गया न्यायालय द्वारा उन्हें जेल भेज दिया गया है
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक राहुल रावत दीपक भोंडे सउनि गणेश बिश्नोई सउनि मोहनलाल पंवार प्रधान आरक्षक दीपक अग्निहोत्री प्रआर धन्नालाल चौरे प्रआर सुनिल प्रजापति प्रआर मोहन सिंह प्रआर बालकष्ण छापे आरक्षक रविराज राजेंद्र सिंह आरक्षक देवेंद्र सिंह आरक्षक योगेन्द्र सिंह का उल्लेखनीय योगदान रहा



