दिनदहाड़े 76 वर्षीय वृद्व के साथ हुई चैन लूट की घटना का 24 घण्टे में पर्दाफाश,100 प्रतिशत लूटी गई सम्पत्ति बरामद ।

• “ऑपरेशन त्रिनेत्रम” में जनसहयोग से लगे सीसीटीव्ही कैमरो के नेटवर्क ने निभाई अहम भूमिका ।
• चैन लूट की घटना कारित करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार ।
• CCTV कैमरो को लेकर जिलेवासी दे रहे बढ़-चढ़कर सहयोग,अब तक लग चुके है 05 करोड़ के 10000 से अधिक कैमरा,अपराध नियंत्रण में मिल रही बड़ी सफलता ।
संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 24.06.2026 को फरियादि बंशीधर बरोनिया पिता श्री जयतेराम बरोनिया उम्र 76 साल निवासी 9/2 आदर्श नगर सेक्टर बी गायत्री शक्ति पीठ के सामने देवास द्वारा थाना कोतवाली पर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वृद्ध होकर अकेला ही घर पर ही रहता हूं । दोपहर करीबन 03.45 बजे की बात है प्रेम पंचोली जो कभी कभी मुझे घर पर टिफिन देने आता था मुझसे बोला कि दादा आज मेन गेट पर ताला मत लगाना तो मैंने मेन गेट पर ताला नहीं लगाया । शाम करीबन 04.30 बजे मैं अपने घर पर बाथरुम में टायलेट कर रहा था तभी घर का मेन गेट खोलकर एक व्यक्ति घर के अंदर आ गया और मुझे दादा दादा करके आवाज लगाई मैंने बोला कि बाथरुम करके आ रहा हूं जैसे ही मैं बाथरुम के बाहर आया कि उक्त व्यक्ति मेरे पास आया और मेरे गले में पहनी सोने की चैन मेरे गले में से छीन कर लूट ले गया । उक्त घटना के संबंध में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 433/2026 धारा 332(सी),309(4) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना प्रारंभ की गई । घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा चेन लूट के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर,गया मश्रुका बरामद कर आरोपियो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री हरनारायण बाथम के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली श्री श्यामचन्द्र शर्मा के नेतृत्व में कुल 02 विशेष टीमों का गठन किया गया । विशेष टीमों के द्वारा तकनीकी साक्ष्य,भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय कर “ऑपरेशन त्रिनेत्रम” में जनसहयोग से लगाए गए सीसीटीव्ही कैमरे चेक किये गये । सीसीटीव्ही फुटैज में आरोपियो के द्वारा घटना कारित करने उपरान्त भागना कैद हुआ । पूछताछ में आरोपियों ने उक्त चेन स्नैचिंग की घटनाएं करना स्वीकार किंया ।
जप्त सामग्री:- 01 सोने की चेन कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये का मश्रुका जप्त।
गिरफ्तार आरोपी के नाम :-
- जयराज पिता आंनद कुमरे उम्र 30 साल निवासी गजरा गियर्स झुग्गी झोपडी देवास ।
- धनराज पिता आंनद कुमरे उम्र 50 साल निवासी गजरा गियर्स झुग्गी झोपडी देवास ।
सराहनीय कार्य :- उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी कोतवाली श्री श्यामचन्द्र शर्मा उनि जीवन भिडोरे,प्रआर सुनील देथलिया, मनोज पटेल,आरक्षक वैभव मंडलोई,सुजीत, नवीन पटेल एवं सायबर सेल प्रभारी प्रआर शिवप्रताप सिंह सेंगर,प्रआर सचिन चोहान की सराहनीय भूमिका रही ।




