अपहृता बालिका को खातेगॉव पुलिस ने ग्वालियर से किया बरामद-थाना प्रभारी खातेगांव….

अपहृता बालिका को आपरेशन मुस्कान के तहत खातेगॉव पुलिस द्वारा ग्राम धमनका जिला ग्वालियर से बरामद कर दस्तयाब किया गया। छेङछाङ एंव गलत काम करने वाले 03 आरोपीयों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
घटना का विवरण:- दिनांक 21.02.2025 को फरियादी के द्वारा थाना खातेगॉव पर रिपोर्ट की गई कि उसकी पोती को कोई अज्ञात आरोपी बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना खातेगॉव पर अपराध क्रमांक 131/2025 धारा 137(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल वरिष्ठ श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय देवास श्री पुनीत गहलोद एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदय कन्नौद जिनके मार्गदर्शन एंव श्रीमान एसडीओपी महोदय कन्नौद श्री आदित्य तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी खातेगांव विजय सिंह लोधी के द्वारा आपरेशन मुस्कान के अंतर्गत मुखबीर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी इंदर पिता रघुवीर जाटव उम्र 41 वर्ष निवासी धमनका जिला ग्वालियर के कब्जे से अपहृता को दस्तयाब कर अपहता के कथन लिये गये, अपहता द्वारा बताया कि आरोपी इंदर ने पिङीता को नाबालिक जानते हुये शादी का झांसा देकर ग्वालियर लेकर गया था और वहा पर उसकी मर्जी के बिना गलत काम किया। एंव अन्य आरोपी अकलेश पिता मदनलाल तुमराम उम्र 20 वर्ष निवासी पुरोनी के द्वारा अपहृता के साथ छेङखानी कर जबरदस्ती सम्बंध बनाने का प्रयास किया एंव एक बालअपचारी द्वारा पिङीता के साथ गलत काम किया गया । अपहता के कथनों से प्रकरण में धारा 64(2)(एम), 65(1),74,75(2),127(6),351(3),87 बीएनएस एवं 3/4(2),5l/6,7/8,9(l),9(n)/10 पाक्सो एक्ट की वृध्दि कर आरोपीगण इंदर, अकलेश एंव बालअपचारी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
सराहनीय योगदान:- उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक विजय सिंह लोधी, सउनि जगन्नाथ चावङे,प्र.आ.701 योगेश मालवीय(अ.अ.पु.कार्यालय कन्नौद),म.आर.1028 निशा मेहर(अ.अ.पु.कार्यालय कन्नौद), म.आ.1071 पायल कुवंर एंव आर.548 सोनू कुमार (साइबर सेल) का सराहनीय योगदान रहा।



