मध्यप्रदेश

खातेगांव थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता…..


थाना खातेगॉव पुलिस के द्वारा काम्बिंग गश्त के दौरान वर्षों से फरार चल रहे कुल 05 स्थायी वारण्टियों को आपरेशन हवालात के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।ल….
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय देवास श्री पुनीत गहलोद के द्वारा काम्बिंग गश्त के दौरान आपरेशन हवालात के तहत चल रहे अभियान में लगातार प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था, इसी तारतम्य मे श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदय कन्नौद श्रीमती सौम्या जैन एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय कन्नौद श्री आदित्य तिवारी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी खातेगांव विजय सिंह लोधी ने थाना स्तर पर 3 टीमे गठित की गयी तीनो टीमों द्वारा काम्बिग गश्त के दौरान वर्षो से फरार चल रहे स्थायी वारण्टियों के विरूध्द आपरेशन हवालात के तहत प्रभावी कार्यवाही की गई ।
गिरफ्तार स्थायी वारण्टी-
(1) माननीय न्यायालय खातेगांव द्वारा जारी आरोपी रामू का 09 वर्ष एवं 10 वर्ष पुराने स्थायी वारण्ट जिसके प्रकरण क्रमांक क्रमशः 997/2017 धारा 294,323,506 भादवि व प्र क्र 858/16 धारा 323,294,506 भादवि के आरोपी रामु पिता फूल सिंह उर्फ मनफूल गौंड उम्र 45 वर्ष निवासी बांगङदा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय खातेगांव पेश किया गया ।
(2) माननीय न्यायालय खातेगांव द्वारा जारी आरोपी मनोज का 07 वर्ष पुराना स्थायी वारण्ट जिसका प्रकरण क्रमांक 606/2019 धारा 294,352,506 भादवि के आरोपी मनोज पिता राजाराम चौहान उम्र 36 वर्ष निवासी चौहान कालोनी खातेगांव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय खातेगांव पेश किया गया ।
(3)माननीय न्यायालय खातेगांव द्वारा जारी आरोपी कन्हैयालाल का 08 वर्ष पुराना स्थायी वारण्ट जिसका प्रकरण क्रमांक 09/2018 धारा 138 एनआईए एंव 420 भादवि के आरोपी कन्हैयालाल पिता बाबूलाला कोरकू निवासी चिचली को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय खातेगांव पेश किया गया ।
(4)माननीय न्यायालय खातेगांव द्वारा जारी आरोपी देवू उर्फ देवीलील का 08 वर्ष पुराना स्थायी वारण्ट जिसका प्रकरण क्रमांक 596/2018 धारा 294,323,506 भादवि के देवू उर्फ देवीलाल पिता तकत सिंह कोरकू उम्र 20 वर्ष निवासी रवलास को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय खातेगांव पेश किया गया ।
(5)माननीय न्यायालय खातेगांव द्वारा जारी आरोपी उमेश का 08 वर्ष पुराना स्थायी वारण्ट जिसका प्रकरण क्रमांक 498/2018 धारा 34 आबकारी के आरोपी उमेश पिता कैलाश कोरकू उम्र 27 वर्ष निवासी नेमावर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय खातेगांव पेश किया गया ।
उक्त आरोपियों को आपरेशन हवालात के तहत दिनांक 05.08.2026 को काम्बिंग गश्त के दौरान गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। जहा से आरोपियों को जेल भेजा गया।
सराहनीय योगदान:- उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक विजय सिंह लोधी, उनि रमेश पचलानिया,उनि कमाल सिंह मंडलोई, सउनि रमेश मुनिया,सउनि जगन्नाथ चावङे,प्र.आ.570 दुर्गेश विश्नोई, ,प्र.आ.490 जितेन्द्र तोमर, प्र.आ.318 बलबंत,म.प्र.आ.582 भानु गौर,प्र.आ.772 रविन्द्र तोमर आर.570 आनंद जाट,आर.225 मनमोहन, आर.244 राहुल आर्य , आर.561 सोहन,म.आर.पायल 1071 पायल ,म.आर.876 खुशबु एंव सैनिक 130 मनीष बाथोले का सराहनीय योगदान रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"