देवास

थाना सिविल लाइन ने ऑनलाइन कोर्ट फीस रसीद में कूटरचना कर धोखाधड़ी करने वाली महिला को किया गिरफ्तार……

संक्षिप्त विवरण –दिनांक 02.09.2022 को वाद पत्र के साथ ऑनलाइन कोर्ट फीस आई.डी. क्रमांक 133450/22 का प्रिंट आउट प्रस्तुत किया गया था, जिसमें कुल राशि प्राप्त ₹1,12,240/- (एक लाख बारह हजार दो सौ चालीस रुपये) दर्शाई गई थी।परंतु दिनांक 31.10.2025 को वादी द्वारा सूचना दिए जाने पर की गई जांच में उक्त कोर्ट फीस आई.डी. पर केवल ₹200/- (दो सौ रुपये) जमा होना पाया गया। इससे स्पष्ट हुआ कि उक्त कोर्ट फीस आई.डी. का अधिक राशि दर्शाने वाला प्रिंट आउट कूटरचित था।एवं दिनांक 28.03.2022 को वाद पत्र के साथ ऑनलाइन कोर्ट फीस आई.डी. क्रमांक 48600/2022 का प्रिंट आउट प्रस्तुत किया गया, जिसमें कुल राशि प्राप्त ₹1,50,000/- (एक लाख पचास हजार रुपये) अंकित थी।न्यायालय के आदेशानुसार सत्यापन करने पर उक्त कोर्ट फीस आई.डी. पर केवल ₹1,500/- (एक हजार पांच सौ रुपये) जमा होना पाया गया। इससे प्रथम दृष्टया यह प्रमाणित हुआ कि उक्त कोर्ट फीस आई.डी. का भी अधिक राशि वाला प्रिंट आउट कूटरचित किया गया था।उक्त दोनों घटनाओं में प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध पाए जाने पर माननीय जिला न्यायालय देवास के आदेश से थाना सिविल लाइन, देवास पर अपराध क्रमांक 588/2025 एवं 16/2026, धारा 420,467,468,471 भादवि के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश प्राप्त हुये है ।जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाइन श्री हितेश पाटिल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया ।टीम द्वारा विवेचना ऑनलाइन कोर्ट फीस जमा करने वाली फर्म “निर्विघ्नम ऑनलाइन सर्विसेस” की संचालक दिप्ती महाजन पिता कृष्णकांत महाजन उम्र 43 वर्ष निवासी 18/बी सेक्टर कालानी बाग, देवास को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा कोर्ट फीस आई.डी. में धोखाधड़ी करना स्वीकार किया गया।आरोपी महिला दिप्ती महाजन को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से आरोपी को एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। प्रकरण में विस्तृत पूछताछ एवं वैधानिक कार्यवाही जारी है।

सराहनीय कार्य : इस सफल कार्यवाही में निरीक्षक हितेश पाटिल,सउनि राकेश तिवारी,सउनि कमलपुरी गोस्वामी,मप्रआर 780 प्रीति मालवीय,मआर 607 मोनिका,आर 242 मातादीन धाकड़ की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"