देवास

“आपरेशन मैट्रिक्स” के तहत म्यूल बैंक खातों के संगठित गिरोह का पर्दाफाश …..

9 आरोपी गिरफ्तार,2 लाख नगद बरामद,13 लाख की राशि फ्रीज़,19 मोबाईल फोन सहित दर्जनों चेकबुक-एटीएम कार्ड बरामद
युवाओं को लालच देकर उनके बैंक खातों को करते थे, करोड़ों की साइबर ठगी की राशि हस्तांतरित करने में इस्तेमाल

संक्षिप्त विवरण:– पुलिस महानिदेशक महोदय श्री कैलाश मकवाना एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक महोदय राज्य साइबर सेल मुख्यालय श्री ए.साँई मनोहर के निर्देशन पर सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों के वित्तीय नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए “आपरेशन मैट्रिक्स” की शुरुआत की गई है। इस विशेष अभियान का प्राथमिक लक्ष्य उन संदिग्ध बैंक खातों को चिन्हित कर एजेन्टों तथा किराये पर खाता देने वाले लोगों के विरुध्द वैधानिक कार्यवाही करना है, जिनका उपयोग साइबर फ्राड के जरिए लूटी गई रकम को ट्रांसफर करने के लिए किया जा रहा है। इस आपरेशन के केंद्र में वे कमीशन पर किराये से लगाये गये खाते हैं, जिन्हें साइबर अपराधी अपनी पहचान छुपाने के लिए ढाल बनाते हैं। इसी कड़ी मे "आपरेशन मैट्रिक्स" के तहत पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों तथा जिला साइबर सेल देवास को आदेश दिया गया है कि "ऑपरेशन मैट्रिक्स" की मंशा के अनुरूप देवास जिले को "म्यूल अकाउण्ट" मुक्त बनाया जाना है । जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीरसिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवास श्री सुमित अग्रवाल के निर्देशन मे पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास को "म्यूल अकाउण्ट" देवास से आपरेट होने की सूचना प्राप्त होने पर दिनांक 08.01.2026 को पुलिस टीम द्वारा होटल “श्री जी” गंगानगर देवास मे तत्काल दबिश दी गई। होटल के एक कमरे में सायबर फ्राड से सम्बंधित पाँच आरोपियों मुनेश्वर उर्फ मनीष सेन,पियुष बिल्लोरे,शुभम जोशी,आशीष जैन उर्फ गोलू व गौरव जैन को अभिरक्षा मे लेकर पूंछताछ की गई । आरोपीगण से प्राप्त जानकारी और मोबाईल फोन तथा बैंक स्टेटमेंट खंगाले गये तो पाया गया कि मुनेश्वर उर्फ मनीष सेन के दो करंट अकाउण्ट में करोड़ो का ट्रांजेक्शन हुआ हैं । करोड़ों रुपयों के इन ट्रांजेक्शन्स का कोई भी स्पष्टीकरण पाँचो आरोपीगण के पास नहीं था । आरोपीगण ने पुछताछ पर बताया कि वह सभी पाँचो लोग ऐसे साइबर ठगों के लिये काम करते हैं जो अपनी पहचान छुपाकर टेलीग्राम के जरिये देश के अलग अलग शहरों से सम्बंध रखने वाले भोले भाले लोगो को शेयर मार्केट मे निवेश के नाम पर लाभ दिलाने का लालच देकर खातो मे करोड़ो रुपये का ट्रांजेक्शन करवाते हैं तथा रफु चक्कर होकर उनसे दूरी बना लेते हैं । औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने आरोपीगण के विरुध्द अपराध क्रमांक 21/2026 धारा 318(4), 316(5) BNS वृद्धि धारा 6(1) म.प्र. निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम का पंजीबध्द कर आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया । आरोपीगण से जप्त सामग्री,बैंक अकाउण्ट्स डिटेल्स आदी तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर डिजिटल ट्रेल का पीछा कर इन पाँच आरोपीयों के अलावा साइबर ठगों को म्यूल खाते उपलब्ध कराने वाले गिरोह के 04 सिनियर एजेन्ट्स मंजीत सिंह भाटी उर्फ राज सोनी,नितेश बिरला,जितेन्द्र राजपुत उर्फ जितु उर्फ लेफ्टी व शुभम परमार उर्फ शुब्बु को गिरफ्तार किया गया है । आरोपीगण के कब्जे से अभी तक कुल 19 अत्याधुनिक एंड्राईड मोबाईल फोन कीमती करीबन 4,77,000/- रुपये, नगदी 2,00,000/- रुपये, 1 वायफाय बाक्स,2 चेकबुक,2 ए.टी.एम.कार्ड,2 पेन कार्ड,1 आधार कार्ड,1 नोटबुक,1 जमापर्ची, 2 सील मुहर तथा घटना मे प्रयुक्त एक टाटा नेक्शोन कार क्रमांक MP22ZA1009 कीमती करीबन 10 लाख रुपये कुल मश्रुका करीबन 16,77,000/- (सोलह लाख सत्तहत्तर हजार रुपये) का मश्रुका जप्त किया गया तथा खातो मे सायबर फ्राड से संबधित करीबन 13 लाख रुपये की धनराशि फ्रीज करवाई गई । पुलिस ने अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है । पुलिस अन्य संदेहियों के सम्बंध मे भी जांच कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर रही है ।

जप्त मश्रुका:
• दस्तावेजः- (2 चेकबुक, 2 ए.टी.एम. कार्ड, 2 पेन कार्ड,1 आधार कार्ड,1 नोटबुक,1 जमापर्ची)
• उपकरण:-19 अत्याधुनिक एंड्राईड मोबाइल फोन,1 वायफाय बाक्स व 2 सील मुहर (कीमत लगभग 4,77,000/- रुपये)
• धनराशि:- 2 लाख रुपये नगदी तथा साइबर फ्रॉड से सम्बंधित करीबन 13 लाख रुपये की राशी फ्रिज कराई गई।
• वाहन:- टाटा नेक्शोन कार क्रमांक MP22ZA1009 (कीमत लगभग 10 लाख रुपये)
• कुल जप्त मश्रुकाः ₹ 29,77,000/- (₹ 16,77,000/- जप्त एवं ₹ 13,00,000/- बैंक खाते में फ्रीज)

गिरफ्तार आरोपीः

  1. मुनेश्वर उर्फ मनीष पिता लक्ष्मणप्रसाद सेन उम्र 38 साल नि.धर्मपुरा,वार्ड क्र.39 पृथ्वीराज वार्ड,दमोह (म.प्र.)।
  2. पीयुष पिता अनिल बिल्लोरे उम्र 24 साल निवासी म.नं. 183 विजयश्री नगर थाना एरोड्रम जिला इंदौर ।
  3. शुभम पिता प्रकाश जोशी उम्र 29 साल निवासी न्यू विज्ञान नगर डाइट रोड़ जिला टोंक (राजस्थान) ।
  4. आशीष उर्फ गोलू पिता अशोक कुमार जैन उम्र 42 साल निवासी असाटी वार्ड क्र.01 पुराना थाना दमोह (म.प्र.)
  5. गौरव पिता खुशालचंद्र जैन उम्र 42 साल निवासी जैन मंदिर के पास,वार्ड क्र. 01 मेन रोड़,धनोरा जिला सिवनी हाल मुकाम राममनोहर लोहिया वार्ड,अंधेरदेव जबलपुर (म.प्र.) ।
  6. मंजीत पिता राजू सिंह भाटी उम्र 31 साल निवासी म.नं. 110-ए,नगीन नगर,थाना एरोड्राम जिला इंदौर ।
  7. नितेश बिरला पिता भागीरथ बिरला उम्र 26 साल निवासी गोवर्धन पैलेस,शिरपुर धार रोड़,इन्दौर ।
    हाल मुकाम म.नं. 58 राधाकृष्णविहार कालोनी एकतानगर, नंदबाग रोड़, इन्दौर ।
  8. जितेन्द्र उर्फ जितू उर्फ लेफ्टी पिता सुरेश राजपूत उम्र 27 साल निवासी 13 न्यू गांधी पैलेस, इन्दौर हाल मुकाम फ्लेट नं. 201, सी ब्लाक, गायत्री कुंज कालोनी इन्दौर ।
  9. शुभम उर्फ शुब्बु पिता मदनलाल परमार उम्र 28 साल निवासी म.नं. 923/बी, राजनगर इन्दौर
    हाल मुकाम फ्लेट नं. 201, सी ब्लाक, गायत्री कुंज कालोनी इन्दौर ।

सराहनीय कार्यः– उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक शशिकांत चौरसिया,उनि राकेश चौहान,गौरव नगावत,नरेन्द्र अम्करे,राधेश्याम वर्मा,मप्रआर निर्मला पाल,आर अजय जाट, लक्ष्मीकांत शर्मा,नरेन्द्र सिरसाम,यशपाल रायपुरीया,अर्पित जायसवाल,अजय साल्वे एवं साइबर सेल से प्रआर शिवप्रताप सिंह सेंगर,सचिन चौहान व गीतिका कानूनगो सराहनीय भूमिका रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"