थाना कमलापुर पुलिस ने चोरी की नीयत से घर में घुसने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार….

देवास- थाना कमलापुर पर दिनांक 25.01.2026 को फरियादी सीताराम पिता फट्टू सिंह निवासी नया खेड़ा द्वारा रिपोर्ट किया कि दिनांक 25.01.2026 को रात्रि 8:00 बजे करीब उसके घर में विजेंद्र पिता देवी सिंह मालवी निवासी नया खेड़ा का छत के रास्ते घर में प्रवेश करता हुआ मिला जिसे रोका टोका तो धक्का देकर भाग गया जो चोरी करने की नीयत से घर में घुस था । फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना कमलापुर पर अपराध क्रमांक 24/2026 धारा 331(4) BNS का पंजीबद्ध किया गया । उक्त बदमाश घटना दिनांक से ही फरार हो गया था । मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गोहलोद द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया । जिस पर अतिरिक्तो पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुश्री सौम्या जैन के मार्गदर्शन मे एवं अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) बागली सुश्री सृष्टि भार्गव के निर्देशन मे थाना प्रभारी कमलापुर उनि एस.एस.मीना के नेतृत्व मे तत्काल पुलिस टीम गठित की गई जिसके द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी विजेंद्र मालवीय को आज दिनांक 29.01.2026 को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय बागली में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार आरोपी
01.विजेंद्र पिता देवी सिंह मालवीय उम्र 23 साल निवासी ग्राम नया खेड़ा थाना कमलापुर जिला देवास
सराहनीय कार्य: उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सर्जन सिंह मीना,प्रआर सत्यप्रकाश मिश्रा,आरक्षक अरुण वर्मा,सैनिक रविंद्र की सराहनीय भूमिका रही ।




