संत शिरोमणि सेनजी महाराज भक्ति व आध्यात्म के प्रेरणास्त्रोत — विधायक श्रीमंत पवारसंत और महापुरुष समाज को प्रेरणा देते है — विधायक श्रीमंत पवार…..

समारोहपूर्वक हुआ सेनजी महाराज छत्री का अनावरण, बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहे
देवास। मंगलवार को नगर निगम के वार्ड क्रमांक 25 में सिविल लाइन चौराहा पर संत शिरोमणि सेनजी महाराज की नवनिर्मित छत्री का अनावरण समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे पवार उपस्थित रहीं। जबकि अध्यक्षता महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने की। वहीं विशेष अतिथि के रूप में सभापति रवि जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, संत कानु नागोबा सनावद, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, बहादुर मुकाती, जिला महामंत्री राजेश यादव, मेयर इन काउंसिल सदस्य गणेश पटेल, धर्मेन्द्रसिह बैस, शीतल गोहलोत, पार्षद आलोक साहू, राहूल दायमा, पार्षद प्रतिनिधि विनय सांगते, बाबु यादव, संजय दायमा, भाजपा नेता विजयसिंह पंवार, ओम जोशी, एडव्होकेट अशोक वर्मा, अशोक चौहान सागौर, सुभाष वर्मा इंदौर, रामजी राम, पुरुषोत्तम चौहान, कैलाश वर्मा, अशोक वर्मा, अशोक चौहान, प्रदीप श्रीवास, देवेंद्र नवगोत्री, मधु शर्मा, सुरेश सिलोदिया, जुगनू गोस्वामी, संजय ठाकुर आदि मंचासीन थे। सर्वप्रथम अतिथियों ने फीता काटकर सेनजी महाराज की छत्री का अनावरण किया व सेनजी महाराज की आरती कर पूजन किया। स्वागत भाषण देते हुए क्षेत्रीय पार्षद व निगम नेता सत्तापक्ष मनीष सेन ने संपूर्ण सेन समाज को यह सौगात देने के लिए विधायक, महापौर, सभापति व नगर निगम समस्त पदाधिकारियों के सहयोग का जिक्र किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गायत्रीराजे पवार ने कहा कि संत शिरोमणि सेन जी महाराज का जीवन भक्ति व आध्यात्म से भरा रहा है। उनके जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है। उनके विचार सेन समाज की ही नहीं संपूर्ण हिंदू समाज को जागृति व चेतना देते है। विधायक श्रीमंत पवार ने सेनजी महाराज की इस सुंदर छत्री निर्माण के लिए पार्षद मनीष सेन की प्रशंसा भी की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने सेनजी महाराज की छत्री अनावरण की सभी समाजजनों को शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। अतिथियों का स्वागत महेश बोड़ाने, जीतू चौहान, अर्जुन वर्मा, अरुण परमार, राकेश वर्मा, अनिल वर्मा, अजय परमार, हरीश श्रीवास, राहुल राठौर, नीतेश सेन, प्रदीप सेन, कमलेश श्रीवास, दीपक परमार, विकास वर्मा, नीरज वर्मा, अशोक वर्मा, रामेश्वर नागेश, राजेंद्र राठौर, विष्णु नागेश, कचरूलाल वर्मा, डॉ. गौरीशंकर वर्मा, सुरेश पंवार, बंशीलाल रेनिवाल, मनोज पंवार, बाबूलाल पंवार, एडव्होकेट गोपाल पंवार, एडव्होकेट राजेश वर्मा, धर्मेंद्र रेनीवाल, अनिल वर्मा, पंकज वर्मा, मनोज श्रीवास, अभय श्रीवास, अशोक सेन, दिनेश श्रीवास, कैलाश श्रीवास, हेमराज इटोरिया, लक्ष्मण श्रीवास, अतुल बहेरिया, नारायण श्रीवास, संजय सेन, पवन वर्मा, ब्रजमोहन सराठे, रमेश सियावाले, हेमंत वर्मा, नीलेश श्रीवास, राकेश वर्मा, राहुल वर्मा, धीरज सेन, गौरव सेन, कुशाल राठौर, कुलदीप नागेश, आशीष नागेश, आशीष वर्मा, गोपाल वर्मा, रूपेश वर्मा, गौरव श्रीवास, मनोज वर्मा आदि ने किया। कार्यक्रम में शाजापुर, उज्जैन, इंदौर, शुजालपुर, राघौगढ़, डबलचौकी, सोनकच्छ, विजयागंज मंडी, बरोठा सहित देवास के संपूर्ण सेन समाज बंधु व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन चेतन उपाध्याय ने किया एवं आभार जीतू चौहान ने माना।



