देवास

ईद पर्व के दृष्टिगत देवास पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के लिए सख्त इंतजाम-SP

देवास जिले में आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु देवास पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर फ्लैग मार्च निकाला गया।

यह फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती सौम्या जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री हरनारायण बाथम के मार्गदर्शन में जिले के समस्त एसडीओपी, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल द्वारा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों का भ्रमण कर आमजन में सुरक्षा का विश्वास उत्पन्न किया गया तथा असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश दिया गया कि कानून व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

देवास पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे आपसी भाईचारे एवं सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

देवास पुलिस द्वारा ईद पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिससे आमजन सुरक्षित एवं निर्भीक होकर त्योहार मना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"