देवास

अवैध शराब संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई…..

देवास – एक कार से 16 पेटी देशी मदिरा जप्त*एक प्रकरण धारा 34(2) के तहत दर्ज*कलेक्टर महोदय देवास श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित के* *मार्गदर्शन में एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री दिलीप कनासे के नेतृत्व में आबकारी देवास* द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसमें *दिनांक *03.05.2025* को आबकारी वृत्त देवास ब में प्रातः कालीन गस्त के दौरान *वृत्त प्रभारी प्रेम यादव* को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रेलवे स्टेशन रोड़ के आस पास एक कार क्रमांक एम पी 09 सी एक्स 5212 में अवैध मदिरा का परिवहन किया जा सकता है तो तुरंत आबकारी टीम द्वारा सक्रिय होकर कार की सर्चिंग की गई तो कार चालक आबकारी टीम को दूर से देखकर कार को छोड़कर कहीं छुप गया कार की विधिवत तलाशी लेने पर 16 पेटी देशी मदिरा बरामद हुई जो फरार कार चालक द्वारा अवैध रूप से संग्रह कर परिवहन किए जाने से उसके विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के 1915 की धारा 34(1) क एवं 34(2) के तहत एक प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है,जप्त मदिरा एवं वाहन की कीमत लगभग 260000 रुपये है ।
आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रायकवार,दीपक धुरिया सैनिक किशोर सिसोदिया सम्मिलित रहे, इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"