नन्ही कलम विशेष

Conversion Case | धर्मांतरण केस का मुख्य आरोपी बद्दो महाराष्ट्र से गिरफ्तार, ऑनलाइन गेमिंग के जरिए बच्चों का कराता था धर्मांतरण

[ad_1]

Mumbai News

Photo image: Social media

मुंबई: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में ऑनलाइन गेमिंग के जरिए बच्चों को बहकाकर धर्म परिवर्तन करानेवाले मामले के मुख्य आरोपी शाहनवाज खान मकसूद उर्फ बद्दो को महाराष्ट्र के ठाणे से गिरफ्तार कर लिया गया है। महाराष्ट्र और गाजियाबाद पुलिस ने ठाणे से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बद्दो अलीबाग की एक चॉल से गिरफ्तार हुआ है।  इससे पहले पुलिस ने इस मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसने पूछताछ में बद्दो का नाम लिया था।  तब से पुलिस यूपी से लेकर महाराष्ट्र के मुंबई तक दबिश दे रही थी। आख़िरकार पुलिस को सफलता मिली और बद्दो को गिरफ्तार कर लिया गया। 

इससे पहले, महाराष्ट्र में भी करीब 400 लोगों के धर्मांतरण की सूचना पर इस केस की जांच के लिए शनिवार को मुंब्रा पुलिस गाजियाबाद के कविनगर थाने पहुंची। मुंब्रा क्राइम ब्रांच के सीनियर इंस्पेक्टर मालोजी शिंदे के नेतृत्व में दो अधिकारियों की टीम कविनगर पुलिस थाने पहुंची और एसीपी से मुलाकात कर गेमिंग एप के जरिए हुए धर्मांतरण के मामले की पूरी जानकारी ली।   

 



[ad_2]

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"