देवास

बरोठा थाना पुलिस को मिली सफलता…पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति को 4 घंटे में किया गिरफ्तार…..

🔹 पड़ोस से बेटे को लेने गई पत्नी के देर से लौटने पर पति ने लकड़ी से बेरहमी से पीटकर की हत्या।
🔹 मर्ग जांच के दौरान पुलिस ने वैज्ञानिक एवं तथ्यपरक विवेचना कर हत्या का खुलासा किया।
🔹 प्रकरण दर्ज होने के मात्र 04 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी बरामद की गई।
🔹 पूछताछ में आरोपी ने घटना से पूर्व शराब का सेवन करना स्वीकार किया।
🔹 देवास पुलिस का लगातार संदेश— “नशे से दूरी है ज़रूरी”, नशा परिवार और समाज दोनों के लिए घातक।

संक्षिप्त विवरण : दिनांक 20.07.2026 को सूचनाकर्ता हिम्मतसिंह (कोटवार) द्वारा थाना बरोठा पर सूचना दी गई कि ग्राम जलोदिया निवासी सुनीता भील की मृत्यु हो गई है। सूचना पर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई।

पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के मार्गदर्शन में 360° पुलिसिंग के अंतर्गत प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए घटना की गहन जांच कर शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए गए। निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी बरोठा निरीक्षक सविता सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। शव परीक्षण, घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्य, प्रत्यक्षदर्शियों एवं परिजनों के कथनों तथा शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच में स्पष्ट हुआ कि मृतिका का अपने पति छोटूलाल पिता शैतानसिंह भील ठाकुर उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम जलोदिया से घरेलू विवाद हुआ था। जांच में सामने आया कि मृतिका अपने पुत्र को पड़ोस से लेने गई थी। देर से घर लौटने पर आरोपी पति ने शराब के नशे में पत्नी के साथ विवाद किया तथा लकड़ी से बेरहमीपूर्वक मारपीट की। मारपीट के दौरान आई गंभीर आंतरिक चोटों के कारण उसकी मृत्यु हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा प्रकरण दर्ज होने के मात्र 04 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी बरामद की गई। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

नशामुक्ति का संदेश
पूछताछ में आरोपी ने घटना से पूर्व शराब का सेवन करना स्वीकार किया। यह घटना दर्शाती है कि नशा व्यक्ति के विवेक को समाप्त कर परिवारों को बर्बाद कर देता है। देवास पुलिस द्वारा संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के माध्यम से आमजन को लगातार नशे से दूर रहने एवं स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण का संदेश दिया जा रहा है।

सराहनीय कार्य– उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बरोठा निरीक्षक सविता सिंह के नेतृत्व में थाना बरोठा पुलिस टीम के प्रधान आरक्षक 145 तेजसिंह सिन्हा, प्रधान आरक्षक 128 नंदराम, प्रधान आरक्षक 792 सचिन पाल, आरक्षक 1045 विकास, आरक्षक 1065 अजयसिंह पाल, सैनिक 1043 शेखर चौधरी एवं सैनिक 1026 संजय पटेल का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"