देवास

बिरसा मुंडा जी की शौर्य गाथाओं का प्रचार रथ की यात्रा का शुभारंभ-श्रीमती ज्योति शर्मा CO

देवास -धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जन्म जयंती को प्रदेश एवं जिले में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। आदिवासियों के आदर्श भगवान बिरसा मुंडा अपनी धरती की रक्षा करने के लिए कम उम्र में ही अंग्रेजों के विरुद्ध जंग में मुख्य भूमिका निभाई एवं आदिवासियों के वर्चस्व तथा धरती की रक्षा की थी। इनके योगदान तथा गाथा को जीवित रखने के लिए 01 नवंबर से 15 नवंबर 2025 तक जनजातीय गौरव पखवाड़ा मनाया जा रहा है। देवास जिला कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशन में जिले में भगवान बिरसा मुंडा जी की शौर्य गाथाओं का तथा जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पूरे जिले में प्रचार रथ की यात्रा का शुभारंभ किया गया जिसको मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत देवास श्रीमती ज्योति शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर यात्रा शुरू की गई। यह 02 रथ संपूर्ण जिले में भ्रमण कर भगवान बिरसा मुंडा तथा आदि कर्मयोगी अभियान का प्रचार एवं प्रसार कर जन सामान्य तक जानकारी पहुंचाएंगे।
कलेक्टर, जिला प्रशासन, जनजातीय कार्य विभाग देवास।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"