रुपए से भरा बेग़ ढूंढकर पुलिस ने लौटाया-भोरासा चौकी स्टाफ

एफआरबी 15 भोरासा थाना अंतर्गत दिनांक 20.5.2026 रात्रि समय 10.18 बजे एफआरबी को इवेंट आई डी pol20052608445 प्राप्त हुआ जिसमें कॉलर ने बताया कि उसके रिश्तेदार की पत्नी का पर्स टोल टैक्स के आसपास किसी होटल पर रुकने के दौरान पर्स वहीं छूट गया है जिसमें ₹25000 नगद है होटल की जानकारी न होने पर कॉलर द्वारा पुलिस से मदद मांगी गई एफआरबी को इवेंट प्राप्त होने पर तत्काल थाना प्रभारी महोदय को सूचना करके टोल टैक्स के आसपास के सभी होटल ढाबों पर सर्च करने के दौरान गौरव कैफे हाउस टोल टैक्स पर उक्त महिला का पर्स एफआरबी को संज्ञान में आया कॉलर को तत्काल सूचना करके मौके पर बुलवाकर गौरव कैफे हाउस टोल टैक्स पर कॉलर को सुपुर्द किया गया जिसमें ₹25000 नगद और दैनिक दिनचर्या का सामान चश्मा हैंड फ्री वह अन्य सभी चीजें सुरक्षित पाई गई कॉलर द्वारा भोरासा थाना स्टाफ भोरासा एफआरबी स्टाफ भोरासा चौकी स्टाफ सभी का धन्यवाद किया गया कॉलर थाना भौरासा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अत्यंत खुश और संतुष्ट हुआ ।।।
कार्रवाई में थाना प्रभारी महोदय अनीता मैडम/सर
चौकी स्टाफ हेड कांस्टेबल अशोक चौहान
एफआरबी स्टाफ सैनिक अनोखी लाल चौधरी और पायलट लकी पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।।।




