देवास

अवैध शराब संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की लगातार बड़ी कार्रवाई…. एक कार से 44 पेटी देशी मदिरा प्लेन जप्त 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार….


आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज
*कलेक्टर महोदय देवास श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्री मनीष खरे के मार्गदर्शन में आबकारी देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसमें *दिनांक 26.05.2026 को सहायक आबकारी आयुक्त को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक स्विफ्ट वाहन से इंदौर की ओर से अवैध मदिरा का परिवहन किया जा सकता है तो उन्होंने तुरन्त आबकारी टीम को निर्देशित किया ,खबर सटीक होने से वाहन एम पी 09 सी एन 4510 कों आबकारी टीम ने बालगढ़ टोल पर रोकने का प्रयास किया लेकिन वाहन चालक गाड़ी को वापस घुमा कर भगाने लगा जिसका आबकारी टीम ने पीछा कर रसूलपुर ब्रिज के नीचे रोका गया जिसमे वाहन क्षत्तिग्रस्त हो गया ,वाहन की विधिवत तलाशी लेने पर उसमे से तीन व्यक्तियों को पकड़ा गया तथा उनके अधिपत्य की 44 पेटी देशी मदिरा प्लेन पाव कुल 396 बल्क लीटर गाड़ी से बरामद की गईं जो अवैध रूप से परिवहन की जा रही थी जो मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क एवं 34(2) का उल्लंघन होने से प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया तथा मदिरा कौनसी दुकान से लाई गई थी तथा कहाँ जा रही थी इसकी जाँच जारी है,कार्यवाही में जप्त सामग्री एवं वाहन का मूल्य लगभग 467000 रुपये है l
आज की कार्यावाही में आबकारी उपनिरीक प्रेम यादव ,आबकारी मुख्य आरक्षक दीपक धुरिया ,राजाराम रायकवार आबकारी आरक्षक निहाल खत्री,दीपक तटवाड़े,बालकृष्ण जायसवाल,आशीष गुप्ता सैनिक किशोर सिसोदिया सम्मिलित रहे, इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"