देवास

अवैध शराब संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई……


भौंरसा एवं सोनकच्छ क्षेत्र में ढाबों एवं संदिग्ध स्थानों पर दबिश की कार्यवाही
05 प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज
एक मोटर साइकिल पल्सर जप्त
*कलेक्टर महोदय देवास श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्री मनीष खरे के मार्गदर्शन में आबकारी देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसमें *दिनांक 19.05.2025 को आबकारी वृत्त सोनकच्छ के भौरासा एवं सोनकच्छ में गस्त के दौरान एक मोटर साइकिल पल्सर पर एक पेटी बियर कैन का परिवहन करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा गया तथा अन्य संदिग्ध स्थानों पर सर्चिंग की गई जिसमे कुल 05 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए कार्यवाही में 01 पेटी विदेशी मदिरा बियर पाव विदेशी मदिरा व्हिस्की एवं 70 पाव देशी मदिरा प्लेन जप्त किया गया,जप्त सामग्री एवं वाहन का मूल्य 92500 रुपये है l
आज की कार्यावाही में आबकारी उपनिरीक प्रेम यादव ,आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रायकवार आबकारी आरक्षक निकिता परमार सैनिक किशोर सम्मिलित रहे, इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"