देवास अभिभाषक संघ की उपलब्धि वास्तव में सराहनीय…

मध्यप्रदेश में देवास एक ऐसा स्थान है जहां अभिभाषक संघ ने न केवल सिल्वर जुबली बल्कि प्लेटिनम जुबली का भव्य समारोह आयोजित किया है, जो उनकी गौरवशाली 75 वर्षों की यात्रा को दर्शाता है।
संघ अध्यक्ष श्री अशोक वर्मा के नेतृत्व और वरिष्ठ अभिभाषकों के प्रयासों से यह आयोजन सफल रहा है, जिसकी प्रदेश भर में प्रशंसा हो रही है। यह आयोजन न केवल देवास के लिए बल्कि पूरे न्याय जगत के लिए गर्व का विषय है !
प्लेटिनम जुबली: – न्याय जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति: भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधिपति जितेंद्र कुमार माहेश्वरी और मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति सहित कई प्रमुख हस्तियां।
-वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान: 50 वर्ष से अधिक समय से न्यायालय में प्रैक्टिस कर रहे अधिवक्ताओं का सम्मान।
-स्मारिका विमोचन: संघ की 75 वर्ष की यात्रा और उपलब्धियों पर आधारित स्मारिका का विमोचन।
सफल आयोजन:- देवास अभिभाषक संघ की मजबूत उपस्थिति और उनके स्मरणीय योगदान को प्रदर्शित करता है।




