देवास

ग्राम पुआडल्या में CSP सुमित अग्रवाल,थाना प्रभारी सिविल लाईन अमित सोलंकी द्वारा ग्राम चौपाल लगाई…..

संक्षिप्त विवरणः- पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन में जन-जागरूकता एवं सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम पुआडल्या में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर नगर अधीक्षक देवास श्री सुमित अग्रवाल एवं थाना प्रभारी सिविल लाईन श्री अमित सोलंकी ने ग्रामीणजनों, युवाओं एवं वाहन चालकों से संवाद स्थापित कर सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का महत्व बताया। चौपाल के दौरान उपस्थित नागरिकों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया। नगर पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को जागरूकता एवं नियमों के पालन से काफी हद तक रोका जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए तथा उन्हें स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार की सुरक्षा के लिए सदैव हेलमेट पहनने की शपथ दिलाई गई। ग्रामीणजनों ने पुलिस द्वारा आयोजित इस जनहितैषी पहल की सराहना करते हुए सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।

देवास पुलिस -जनता की, जनता द्वारा, जनता के लिये पुलिसिंग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"