देवास

विश्व पर्यावरण दिवस पर खिवनी अभ्यारण्य को मिला नया रिछी प्रवेश द्वार, स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा…..

विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून 2026) के शुभ अवसर पर खिवनी अभ्यारण्य के अंतर्गत नवीन प्रवेश द्वार रिछी गेट का उद्घाटन किया गया। यह उद्घाटन खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री आशीष शर्मा जी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस गौरवपूर्ण अवसर पर अभ्यारण्य की सीमा से लगे विभिन्न ग्रामों जैसे पटरानी, निवारदी, औंकारा, कालीबाई सहित अन्य आस-पास के गांवों के नागरिक बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आम जनता से पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय सहभागिता बढ़ाने का आग्रह किया गया। बढ़ते प्रदूषण और बदलते मौसम के बीच जंगलों और वन्यजीवों को बचाने के लिए स्थानीय लोगों का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण बताया गया। खिवनी अभ्यारण्य की लगातार बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए, विधायक जी और वन विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों से पर्यटन के क्षेत्र में आगे आने की अपील की। बढ़ते पर्यटन को सुचारू आजीविका में बदलने के लिए ग्रामीणों को इस क्षेत्रों में जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
होम स्टे: पर्यटकों को रुकने के लिए पारंपरिक और सुरक्षित आवास की सुविधा देना।
रेस्टोरेंट एवं खान-पान : आने वाले सैलानियों के लिए शुद्ध और स्थानीय भोजन की व्यवस्था।
घरेलू एवं कुटीर उद्योग : हाथकरघा उत्पाद और होममेड पापड़ जैसे स्थानीय व्यंजनों का निर्माण और बिक्री।
सफारी वाहन: अभ्यारण्य में पर्यटकों को घुमाने के लिए सफारी वाहनों के माध्यम से सहयोग।
खिवनी अभ्यारण्य के अंतर्गत पर्यटन क्षेत्र का यह विस्तार आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा। अनुमान है कि पर्यटन गतिविधियों के बढ़ने से हर क्षेत्र में 2 से 3 हजार नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे, जिससे सीधे तौर पर स्थानीय युवाओं और परिवारों को अपने ही क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"