मध्यप्रदेश

योग्यता को मिला सम्मान, ठा. विशाल सिंह रघुवंशी बने श्री राजपूत करणी सेना कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

देवास। देश के सबसे बड़े राजपूत युवा संगठन “श्री राजपूत करणी सेना” ने मध्यप्रदेश में संगठन को और अधिक सशक्त व संगठित करने के उद्देश्य से नई नियुक्ति की घोषणा की है। लगातार सामाजिक और धार्मिक कार्यो में सक्रिय ठा. विशाल सिंह रघुवंशी को संगठन का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष (मध्यप्रदेश) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महिपाल सिंह मकराना एवं प्रदेश अध्यक्ष सहेंद्र सिंह दिखित के हस्ताक्षर से जारी हुई है। संगठन ने विश्वास जताया है कि विशाल सिंह रघुवंशी अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए करणी सेना की विचारधारा, एकता और सम्मान की रक्षा हेतु पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा “श्री राजपूत करणी सेना सदैव समाज की एकता, सम्मान और युवाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध रही है। हमें विश्वास है कि विशाल सिंह रघुवंशी अपने नेतृत्व से मध्यप्रदेश में संगठन को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाएँगे।” प्रदेश अध्यक्ष सजेंद्र सिंह दिखित ने भी नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि उनकी नियुक्ति से प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती को नया आयाम मिलेगा। श्री रघुवंशी के मनोनयन पर संगठन पदाधिकारियों, कार्यकर्ता एवं इष्टमीत्रो ने बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"