देवास

अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई….

*एक ऑटो से 200 पाव देशी मदिरा प्लेन एवं 96 केन विदेशी मदिरा बियर जप्त*
*कुल 84 बल्क लीटर देशी,विदेशी मदिरा जप्त*
*एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार*
**कलेक्टर महोदय देवास श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित के*मार्गदर्शन में आबकारी देवास* द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसमें *दिनांक *07.05.2025 को मुख़बिर सूचना के आधार पर आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव* द्वारा देवास इंदौर बाईपास पर जेल चौराहे के पास एक ऑटो क्रमांक एम पी 41 जेड एफ 6125 को रोककर तलाशी लेने पर ऑटो से 200 पाव देशी मदिरा प्लेन एवं 96 केन विदेशी मदिरा बियर कुल 84 बल्क लीटर देशी/विदेशी मदिरा बरामद हुई जो चालक द्वारा अवैध रूप से संग्रह कर परिवहन किए जाने से उसके विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के 1915 की धारा 34(1) क एवं 34(2) के तहत एक प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है,तथा चालक को गिरफ्तार किया गया,जप्त मदिरा एवं वाहन की कीमत लगभग 227000 रुपये है ।
आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रायकवार,आबकारी आरक्षक अरविंद जिनवाल,सैनिक किशोर सिसोदिया अनिल चोहान,अनिल अकोड़िया सम्मिलित रहे, इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"