देवास

अवैध शराब संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई…5 प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज….

कलेक्टर महोदय देवास श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्री मनीष खरे के मार्गदर्शन में आबकारी देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसमें *दिनांक 07.03.2025 को सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप कनासे एवं निलेश पंवार के नेतृत्व में आबकारी की टीम द्वारा देवास शहर में संदिग्ध स्थानों एवं ढाबा होटलों पर दबिश कार्यवाही की गई ,जिसमे बावडिया,बालगढ़ रोड,स्टेशन रोड़,राधागंज एवं बाईपास स्थित ढाबों पर संदिग्ध स्थानों पर सर्चिंग कर कार्यवाही की गई जिसमे 18 बॉटल विदेशी मदिरा,52 पाव विदेशी मदिरा ,09 बियर बॉटल ,34 कैन बियर 40 पाव देशी मदिरा बरामद की गई । कार्यवाही में कुल 05 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत दर्ज किए गए है,जप्त सामग्री का मूल्य लगभग 31600 रुपये है l
आज की कार्यावाही में आबकारी उपनिरीक प्रेम यादव एवं अरविंद सोलंकी आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल ,निहाल खत्री,आशीष गुप्ता,सुरेंद्र ,दीपक सैनिक किशोर एवं अनिल सम्मिलित रहे, इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"