क्राइम

37 ग्राम ब्राउन पाउडर (ब्राउन शुगर) कीमत 7 लाख 40 हजार रू सहित 3 आरोपी गिरफ्तार-विजय सिंह लोधी(खातेगांव थाना प्रभारी)


 श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा अवैध गतिविधियो पर अंकुश लगाने हेतु प्रतिदिन निर्देशित किया जाता है इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कन्नौद श्रीमति सौम्या जैन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कन्नौद श्री आदित्य तिवारी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी खातेगांव विजय सिंह लोधी को दिनांक 29.04.2026 को विश्वसनीय मुखबीर से सूचना मिली कि अमन पिता राजेश भाटी निवासी बागडी कालोनी खातेगांव का उसके घर बागडी कालोनी से उसके दो साथियो रोहित पिता सुनिल प्रजापत निवासी खातेगांव व मिथलेश पिता कैलाश वर्मा निवासी खातेगांव के साथ मिलकर उसके घर से अवैध मादक पदार्थ स्मैक ( ब्राउन शुगर ) उसके घर से बैचने के लिए बैठा है, थाना प्रभारी विजय सिंह लोधी ने सउनि रमेश मुनिया के मार्गदर्शन में तत्काल टीम गठित कर मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर टीम को रवाना किया गया। जहा पर अमन भाटी के घर डाक बंगले के पीछे बागडी कालोनी खातेगांव मय फोर्स की मदद से अमन भाटी के घर दबिश देकर घर की घेराबंदी की घर के अंदर बैठे तीन लोगो को पकडा और पकड़कर उन तीनो व्यक्तियो से उनके नाम पता पूछते पहले ने अपना नाम अमन पिता राजेश भाटी उम्र 22 साल निवासी बागडी कालोनी खातेगांव, दुसरे ने अपना नाम रोहित पिता सुनिल प्रजापत उम्र 20 साल निवासी कुम्हार मोहल्ला खातेगांव एवं तिसरे व्यक्ति ने अपना नाम मिथलेश पिता कैलाश वर्मा उम्र 28 साल निवासी पटवारी मोहल्ला खातेगांव का होना बताया। उक्त तीनो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (स्मैक) बैचने के लिये ग्राहक का इंतजार कर रहे थे, उक्त तीनों व्यक्तियों की तलाशी लेते आरोपियों के कब्जे से कुल 37 ग्राम ब्राउन पाउडर (ब्राउन शुगर) कीमत लगभग 7 लाख 40 हजार रूपये को मौके पर जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एवं थाना खातेगांव पर अपराध क्रमांक 257/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण में विधिसम्मत कार्यवाही की जा रही है।
 गिरफ्तार आरोपी- 1. अमन पिता राजेश भाटी उम्र 22 साल निवासी बागडी कालोनी खातेगांव, 2. रोहित पिता सुनिल प्रजापत उम्र 20 साल निवासी कुम्हार मोहल्ला खातेगांव 3. मिथलेश पिता कैलाश वर्मा उम्र 28 साल निवासी पटवारी मोहल्ला खातेगांव
 जप्तशुदा मश्रुका- 37 ग्राम ब्राउन पाउडर (ब्राउन शुगर) कीमत लगभग 7 लाख 40 हजार रूपये
 सराहनीय योगदान:- निरी विजय सिंह लोधी, सउनि रमेश मुनिया, सउनि जगन्नाथ चावड़े, प्रआर सचिन (सायबर), प्रधान आरक्षक सुनील प्रजापति ,आर0 सोहन जाट, आर. मनीष शर्मा, आर. प्राणसिंह बघेल, आर. मनमोहन मीणा, आर सोनु कुमार और आरक्षक युवराज (सायबर सेल कन्नौद)का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कृपया खुद मेहनत करें । "धन्यवाद"