आबकारी विभाग जिला देवास की कार्यवाही…..होटल में अवैध मदिरा संग्रहण करते हुए आरोपी गिरफ्तारी, भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त….

*कलेक्टर महोदय देवास श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्री मनीष खरे के मार्गदर्शन में आबकारी देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन, संग्रहण और होटल ढाबों पर मदिरा पान कराने और करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसमें *दिनांक 28.04.26 को सहायक आबकारी आयुक्त श्री मनीष खरे द्वारा गठित आबकारी की टीम द्वारा देवास शहर के संदिग्ध स्थानों की तलाशी ली गई। इस दौरान गंगानगर स्थित पुष्पाराज होटल में मुखबिर की सूचना पर टीम द्वारा दबिश दी गई। जिसमें होटल में मौके पर शराब का संग्रहण करते अजय उर्फ कान्हा धाकड़ पिता दिनेश धाकड़ के पास से देशी और विदेशी मदिरा बियर माउंट6000 कैन (500ml) 62 कैन, देशी मदिरा प्लेन 77 पाव,लंदन प्राइड वोदका 17 पाव,रॉयल चैलेंज व्हिस्की 07 पाव,लंदन प्राइड व्हिस्की 18 पाव
कुल मात्रा 52.42 बल्क लीटर मदिरा जब्त की गई और आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) का प्रकरण नए विधान अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया और प्रकरण विवेचना में लिया गया। आज की कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी नीलेश पवार, आबकारी उपनिरीक्षक अरविंद सोलंकी, आबकारी मुख्य आरक्षक दीपक धुरिया, आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, निहाल खत्री, आशीष गुप्ता, सुरेंद्र वर्षी, नगर सैनिक अनिल चौहान,अनिल अकोदिया,किशोर सिसोदिया सम्मिलित रहे *अवैध मदिरा के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।*




