नाहर दरवाजा थाना पुलिस को मिली सफलता-आलोक सोनी(नाहर दरवाजा थाना प्रभारी)

“मेहनत की कमाई चुराई, लेकिन बच न सका आरोपी, ऑपरेशन त्रिनेत्रम की पैनी नजर से मात्र 24 घण्टें में गिरफ्तार हुआ शातिर चोर”
• किसान द्वारा फसल बेचने उपरान्त घर जाने के दौरान रास्ते में दिया चोर ने घटना को अंजाम ।
• ₹ 1,86,800/- मूल्य का 100% मश्रुका एवं घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त ।
संक्षिप्त विवरण:– दिनांक 29.04.2026 को फरियादी श्री सागर पिता जितेन्द्र नागर निवासी ग्राम धारूखेड़ी ने थाना नाहर दरवाजा आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अनाज मंडी देवास में फसल बेचकर प्राप्त राशि अपने वाहन आयशर की डिक्की में रखकर घर जा रहा थे । इसी दौरान भारत पेट्रोल पंप राजोदा रोड पर आयशर वाहन को खड़ा कर पानी भरने गया, लौटकर देखा तो डिक्की खुली मिली एवं नगदी गायब थी। जिसे कोई अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गया है । रिपोर्ट पर से थाना नाहर दरवाजा पर अपराध क्रमांक 111/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई । घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी एवं गया मश्रुका बरामदगी हेतु निर्देश दिये गये । जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नाहर दरवाजा निरीक्षक श्री आलोक सोनी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। विशेष पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य,भौतिक साक्ष्य,मुखबिर तंत्र,डिजिटल सर्विलांस का उपयोग करते हुए घटनास्थल एवं संभावित मार्गों के लगभग 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की गई। सीसीटीवी विश्लेषण से आरोपी की गतिविधियां स्पष्ट हुईं । लगातार पतारसी कर पुलिस टीम ने मात्र 24 घण्टों में आरोपी राजा उर्फ अब्दुल रजाक को गिरफ्तार किया । अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है ।
गिरफ्तार आरोपी:-
राजा उर्फ अब्दुल रजाक पिता अब्दुल रऊफ उम्र 51 साल निवासी आर्य समाज मार्ग उज्जैन हाल मुकाम मकान नम्बर 71 देवास लाईफ स्टाईल कॉलोनी पार्ट 02 देवास
जप्त मश्रुका:-
- ₹1,85,850/- नगद राशि
- घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कुटी (कीमत लगभग ₹60,000/-) एवं एक हेलमेट
- कुल जप्त मश्रुका : ₹2,45,850/-
देवास पुलिस का संदेश:
ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत स्थापित जनसहभागिता आधारित सीसीटीवी नेटवर्क अपराधियों के विरुद्ध मजबूत सुरक्षा कवच सिद्ध हो रहा है। अब अपराध कर बच निकलना अत्यंत कठिन है।
सराहनीय भूमिका:- उक्त महत्वपूर्ण सफलता में थाना प्रभारी नाहर दरवाजा निरीक्षक श्री आलोक सोनी,उनि गणेशलाल जटिया,प्रआर नितेश द्विवेदी,रवि भदौरिया,यशवंत तोमर,आर नवदीप,योगेन्द्र, विकास पटेल,धर्मेन्द्र थाना नाहर दरवाजा, आर मातादीन थाना सिविल लाईन, आर नवीन पटेल थाना कोतवाली, आर संदीप यादव थाना बैंक नोट प्रेस, आर लक्ष्मीकांत थाना औद्योगिक क्षेत्र एवं सायबर सेल टीम से सायबर सेल प्रभारी प्रआर शिवप्रताप सिंह सेंगर,सचिन चौहान,मप्रआर गीतिका कानूनगो, मुर्तजा,मआर आरती सिंह,नैना खान,निशा पाटोरिया,आर राहुल बड़ोले,मोनू राणावत की सराहनीय भूमिका रही ।




